Silver Price Today: साल के आखिरी दिन चांदी ने निवेशकों को झटका दिया। MCX पर सिल्वर फ्यूचर 18 हजार रुपये फिसला, जानें ताजा भाव और रिकॉर्ड हाई से गिरावट की जानकारी।
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साल के आखिरी कारोबारी दिन यानी 31 दिसंबर को चांदी ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सिल्वर फ्यूचर वायदा लगभग 18,700 रुपये गिर गया।
चांदी का ताजा भाव
एमसीएक्स पर 5 मार्च एक्सपायरी वाला सिल्वर फ्यूचर बुधवार को 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ओपन हुआ। दिन के दौरान सिल्वर 2,42,000 रुपये तक ऊंचा गया, लेकिन लो स्तर 2,32,228 रुपये पर आ गया। दिन के आखिर में चांदी का भाव 2,51,012 रुपये पर बंद हुआ।
दोपहर 1:30 बजे, सिल्वर 2,37,500 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद की कीमत से लगभग 13,500 रुपये की गिरावट दर्शाता है।
also read: Gold Price Today 30 December 2025: आज सोने का रेट गिरा,…
रिकॉर्ड हाई के मुकाबले गिरावट
सिल्वर का रिकॉर्ड हाई सोमवार को 2,54,174 रुपये प्रति किलो था। वहीं, बुधवार को कारोबार शुरू होते ही भाव 2,32,228 रुपये प्रति किलो तक गिर गया। इसका मतलब है कि रिकॉर्ड हाई के मुकाबले 1 किलो चांदी का वायदा भाव करीब 21,946 रुपये सस्ता हो गया।
निवेशकों के लिए संदेश
चांदी में इस तरह के उतार-चढ़ाव निवेशकों के लिए सतर्क रहने का संकेत हैं। अचानक तेजी और गिरावट की वजह से बाजार में निवेश करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और लंबी अवधि की योजना के साथ निवेश करना फायदेमंद रहेगा।