Shubman Gill ने 15 खिलाड़ियों को पछाड़ा, जो रूट की नंबर 1 बल्लेबाज की पोजीशन छिनी

by editor
Shubman Gill ने 15 खिलाड़ियों को पछाड़ा, जो रूट की नंबर 1 बल्लेबाज की पोजीशन छिनी

आईसीसी ने ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय बल्लेबाज़ Shubman Gill ने जबरदस्त छलांग लगाई है। उन्होंने 15 बल्लेबाज़ों को पीछे छोड़ते हुए सीधे छठे पायदान पर जगह बना ली है। पहले टेस्ट के बाद गिल 21वें स्थान पर थे, लेकिन दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वो छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने टॉप पर जगह बना ली है और जो रूट को पछाड़कर नंबर 1 बल्लेबाज़ बन गए हैं। रूट अब दूसरे नंबर पर हैं।

गिल के धमाकेदार प्रदर्शन का मिला इनाम

इंग्लैंड दौरे पर Shubman Gill की तकनीक पर सवाल उठ रहे थे, लेकिन उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। पहले टेस्ट में शतक जमाने के बाद, एजबेस्टन में उन्होंने दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक ठोकते हुए कुल 430 रन बनाए। इस प्रदर्शन के चलते उनके रेटिंग पॉइंट 807 हो गए और उन्होंने रैंकिंग में बड़ा उछाल मारा।

ब्रूक की शानदार बल्लेबाज़ी, रूट को पीछे छोड़ा

हैरी ब्रूक ने पहले टेस्ट में 99 रन और दूसरी पारी में शतक जड़ा, जिससे उन्हें रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला और वो दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज़ बन गए। दूसरी ओर, जो रूट दोनों टेस्ट में नाकाम रहे और पहली पोजिशन से फिसलकर दूसरे नंबर पर आ गए।

अन्य बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में बदलाव

केन विलियमसन तीसरे, यशस्वी जायसवाल चौथे और स्टीव स्मिथ पांचवें नंबर पर हैं। टेंबा बावुमा सातवें, ऋषभ पंत आठवें स्थान पर हैं जबकि जेमी स्मिथ 16 पायदान चढ़कर टॉप 10 में पहुंच गए हैं। लॉर्ड्स में अगला टेस्ट शुरू होने जा रहा है और इसमें भी रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शुभमन गिल की नजर अब नंबर 1 पोजिशन पर है, जो उन्होंने वनडे में पहले ही हासिल कर ली है। अब देखना है कि क्या वो टेस्ट क्रिकेट में भी ये मुकाम हासिल कर पाते हैं।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप