Shahi Paneer Pulao Recipe: यदि आप पुलाव खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर यह रेसिपी ट्राई करें।

Shahi Paneer Pulao Recipe: यदि आप पुलाव खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर यह रेसिपी ट्राई करें।

Shahi Paneer Pulao Recipe: पुलाव एक कम्पलीट मील है और इसके साथ आपको किसी सब्जी की जरूरत नहीं होती है। यह चटनी, अचार या रायते के साथ पेयर कर सकते हैं।

शाही पुलाव की रेसिपी

पहले एक कप बासमती चावल धोकर पानी में भिगो दें। एक कप गर्म दूध में केसर के रेशे भिगो दें। तेल और घी को गैस पर गरम करें। 200 ग्राम पनीर के टुकड़े को इसमें डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. फिर एक तरफ निकाल दें। अब बाकी तेल में घी डालें। काजू को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।

इसके बाद लौंग, जीरा, तेजपत्ता, छोटी इलाइली और एक बड़ी इलाइची को इसमें डालें। तीन हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और प्याज को कुछ सेकंड भूनें। टमाटर को बारीक कटा दें, कुछ देर भूनें, फिर मटर के कुछ दाने डालें. फिर सभी को मिलाएं। अब दो छोटे चम्मच धनिया पाउडर, लालमिर्च, शाही पनीर मसाला और दही को मिलाकर मिक्स करें। चावल को भिगोकर मसाले के साथ मिलाएं। दूध और केसर को मिलाएं, फिर थोड़ा पानी जोड़ें। वांछित नमक डालकर मिलाएं। काजू और हरा धनिया डालकर प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाएं, दो सीटी आने पर गैस बंद कर दें. प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोले और शाही पनीर पुलाव को सर्व करें.

Related posts

अंजीर खाने का सही तरीका: भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहतमंद फायदे

Coconut Water Benefits: सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना वरदान से कम नहीं, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे

बच्चों की हड्डियों में दर्द के कारण: बच्चों की हड्डियों में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकती है कैल्शियम की कमी; जानें लक्षण और बचाव के उपाय