Saturday, July 25, 2026

सावन पहला सोमवार 2026: जानें कब है सावन की शुरुआत और पहले सोमवार की तारीख

by Neha
सावन पहला सोमवार 2026: जानें कब है सावन की शुरुआत और पहले सोमवार की तारीख

सावन पहला सोमवार 2026: सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और पहला सावन सोमवार 3 अगस्त को पड़ेगा। जानें सावन सोमवार की सभी तिथियां, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

सावन पहला सोमवार 2026: हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। यह वह समय होता है जब शिवभक्त व्रत, उपवास और पूजा-अर्चना के माध्यम से महादेव की आराधना करते हैं। सावन में कांवड़ यात्रा का भी विशेष महत्व होता है।

कब शुरू होगा सावन 2026?

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी और यह 28 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान कुल चार सोमवार पड़ेंगे, जिनका शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व होता है।

पहला सावन सोमवार कब है?

सावन 2026 का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ेगा। इस दिन भक्तजन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, व्रत रखते हैं और जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करते हैं। कई श्रद्धालु इस दिन से 16 सोमवार व्रत की शुरुआत करना भी शुभ मानते हैं।

also read: June Ekadashi 2026: जून में कब-कब पड़ेगी एकादशी? नोट कर…

सावन सोमवार 2026 की पूरी सूची

पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026

पहले सोमवार के शुभ योग और मुहूर्त

पहला सावन सोमवार श्रावण कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को पड़ रहा है। इस दिन उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र का संयोग रहेगा। साथ ही सुकर्मा और धृति योग भी बन रहे हैं। चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे।

शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:26 से 05:14 तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:07 से 12:59 तक
अमृत काल: शाम 05:07 से 06:44 तक

सावन सोमवार पूजा विधि

सावन के पहले सोमवार के दिन सुबह स्नान कर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और शुद्ध जल से अभिषेक करें। बेलपत्र, धतूरा, भांग और चंदन अर्पित करें। अंत में घी का दीप जलाकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और शिव आरती करें।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच