आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस का असली उद्देश्य AAP को हराना और बीजेपी को जीत दिलाना था।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने केवल आम आदमी पार्टी AAP ,के नेताओं को निशाना बनाकर चुनाव रणनीति बनाई और अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया को हराने पर पूरी ताकत लगाई।
सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व ने यह तय किया था कि चाहे बीजेपी जीते या हार जाए, लेकिन AAP को जीतने नहीं देना है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में कांग्रेस ने 46 करोड़ रुपए खर्च किए, जिनमें से 44 करोड़ रुपए सीधे AAP के खिलाफ इस्तेमाल किए गए। AAP नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने हर जिले और स्तर पर अपनी रणनीति AAP को नुकसान पहुंचाने के लिए बनाई और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस योजना में शामिल थे।
उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता आधार वहां RJD का है, लेकिन मार्केटिंग राहुल गांधी की तरफ से की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस क्षेत्रीय दलों को दबाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही थी।