सौरभ भारद्वाज ने CM Rekha Gupta से सवाल किया ,”क्या वजीरपुर की 350 झुग्गी बस्तियों के निवासियों को मकान मिल गए हैं?”

सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल किया ,"क्या वजीरपुर की 350 झुग्गी बस्तियों के निवासियों को मकान मिल गए हैं?"

 CM Rekha Gupta : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उसके नेता झुग्गी बस्तियों में सिर्फ दिखावा करने आते थे, ताकि सत्ता में आने के बाद इन्हीं गरीबों को उजाड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले ही अंदेशा जताया था कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है, तो झुग्गियों को तुड़वाया जाएगा।

भारद्वाज ने वज़ीरपुर इलाके का दौरा करते हुए कहा कि आज एक बार फिर बीजेपी सरकार ने 350 झुग्गीवासियों के घरों पर बुलडोज़र चलवा दिए और उन्हें बेघर कर दिया। उन्होंने CM Rekha Gupta किया कि आखिर इन लोगों को कहां मकान मुहैया कराया गया है?

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा गरीबों के साथ खड़ी रही है। जबकि बीजेपी ने चुनावों के दौरान ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा किया था, पर हकीकत में दिल्ली भर में झुग्गियां तोड़ी जा रही हैं। वज़ीरपुर में भी सैकड़ों परिवारों को बेघर किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि CM Rekha Gupta ने खुद भरोसा दिलाया था कि उनकी सरकार एक भी झुग्गी नहीं टूटने देगी – अब उनके उस वादे का क्या हुआ?

भारद्वाज ने यह भी कहा कि बुराड़ी के विधायक संजीव झा और मॉडल टाउन के पूर्व विधायक अखिलेश त्रिपाठी के साथ मिलकर उन्होंने वजीरपुर के झुग्गीवासियों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं ने झुग्गियों में रात्रि प्रवास किया था, लेकिन मकसद झुग्गीवालों के हाल जानना नहीं, बल्कि उन्हें हटाने की तैयारी करना था।

उन्होंने कहा कि ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ का वादा अब ‘जहां झुग्गी, वहां बुलडोज़र’ में बदल गया है। झुग्गी तोड़ने से पहले उन्हें कोई वैकल्पिक मकान नहीं दिया गया, जिससे सैकड़ों गरीबों को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है। सिर्फ वज़ीरपुर ही नहीं, ओखला, बारापुला, एंड्रयूजगंज, बवाना और रोहिणी जैसे क्षेत्रों में भी झुग्गियों पर कार्रवाई की गई है।

सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि इन लोगों की रोज़ी-रोटी भी छीन ली गई। झुग्गीवासियों की छोटी दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया और सरकार ने न तो रोजगार दिया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और पूरे परिवार का जीवन प्रभावित हो गया है।

पूर्व विधायक अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी का असली चेहरा अब जनता के सामने है। चुनाव से पहले जो नेता झुग्गियों में रात बिताते थे और खाना खाते थे, वही अब उन्हीं गरीबों को उजाड़ने में लगे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहले ही लोगों को बीजेपी से सावधान रहने की चेतावनी दी थी, जो अब सही साबित हो रही है।

Related posts

दिल्ली सरकार ने MCD को दिया 1330 करोड़ रुपये का विशेष सहयोग, राजधानी की सड़कों और सफाई व्यवस्था में बड़े सुधार की तैयारी

पूर्वी दिल्ली में 1075 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का हमला: पिछली सरकार ने DTC को 65,000 करोड़ के घाटे में डाला, पार्किंग में आधुनिक बदलाव किए