1992 में रिलीज हुई फिल्म विश्वत्मा का मशहूर गाना ‘सात समुंदर पार’ करीब 33 साल बाद रीक्रिएट होकर सामने आया है। इस नए वर्जन को करण नवानी ने अपनी आवाज़ दी है, और इसे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के लिए फिल्माया गया है। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है।
गाने की पृष्ठभूमि और ओरिजिनल वर्जन
‘सात समुंदर पार’ मूल रूप से दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती पर फिल्माया गया था। इसे विजू शाह ने कंपोज किया था और उदित नारायण व साधना सरगम ने अपनी आवाज़ दी थी। यह गाना 90 के दशक का एक क्लासिक बन चुका है और आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है।
रीक्रिएट वर्जन पर फैंस की प्रतिक्रिया
रीक्रिएट वर्जन में कार्तिक आर्यन नाइट क्लब में डांस करते नजर आ रहे हैं, जबकि अनन्या पांडे उनका इंतजार करती दिख रही हैं। हालांकि गाने के बोल और मूल धुन वही हैं, लेकिन नए वर्जन की एनर्जी ओरिजिनल डिस्को-स्टाइल के मुकाबले काफी अलग है।
also read: काजू को गोद में लेकर इमोशनल हुईं भारती सिंह, बोलीं- “बहुत…
सोशल मीडिया पर गाने को लेकर फैंस नाराज़ नजर आए। कई लोगों ने लिखा कि रीक्रिएट ने गाने का जादू खो दिया है। एक यूजर ने कहा, “पूरे गाने का सत्यानाश कर दिया।” वहीं दूसरे ने लिखा, “एक और बचपन का हिट बर्बाद कर दिया।” फैंस का कहना है कि ओरिजिनल गाने की खासियत और भावनात्मक जुड़ाव नए वर्जन में खो गया।