सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत गंभीर, लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती

by Neha
सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत गंभीर, लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत खराब, उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचे और फैंस कर रहे हैं सलीम खान की जल्द रिकवरी के लिए दुआ।

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें मंगलवार को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सलमान खान भी पिता से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। परिवार की ओर से अभी तक उनकी हेल्थ स्टेटस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सलमान खान हुए हॉस्पिटल में स्पॉट

सलमान खान को इस दौरान ब्लैक टी-शर्ट और कैप पहने देखा गया। उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की और सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर हॉस्पिटल से रवाना हो गए। फैंस सलीम खान की जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलीम खान का फिल्मी करियर

सलीम खान 90 वर्ष के हैं और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख स्क्रीनराइटर माने जाते हैं। उनकी जोड़ी जावेद अख्तर के साथ बेहद मशहूर रही, जिसे लोग सलीम-जावेद के नाम से जानते हैं। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जैसे: शोले, दीवार, जंजीर, डॉन, सलीम-जावेद की जोड़ी ने अमिताभ बच्चन के ‘एंग्री यंग मैन’ कैरेक्टर को जन्म दिया और बॉलीवुड फिल्मों को नई दिशा दी।

also read: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे, संत…

सलीम खान का पारिवारिक जीवन

सलीम खान की दो शादियां हुई हैं और दोनों पत्नियां उनके साथ रहती हैं।

  • पहली पत्नी सुशीला चरक से चार बच्चे हैं: सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और बेटी अलवीरा खान।

  • दूसरी पत्नी हेलेन के साथ उन्होंने एक बेटी को गोद लिया, जिनका नाम अर्पिता खान है।

सलीम खान की फैमिली बॉलीवुड में हमेशा एकजुट और प्रेरणादायक मानी जाती है।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान