रेमो डिसूजा की नई फिल्म ‘डोंगरी’ का पहला पोस्टर रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट और कहानी

रेमो डिसूजा की नई फिल्म 'डोंगरी' का पहला पोस्टर रिलीज, जानिए रिलीज़ डेट और कहानी

रेमो डिसूजा की नई फिल्म ‘डोंगरी’ का पहला पोस्टर रिलीज़, मुंबई के गैंगस्टर राज पर आधारित यह एक्शन-ड्रामा 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। जानिए फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और रिलीज डेट।

फेमस कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर रेमो डिसूजा अपनी अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘डोंगरी’ का पहला पोस्टर रिलीज कर चुके हैं। यह फिल्म मुंबई के गैंगस्टर राज पर आधारित होगी और 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रेमो इस फिल्म का निर्देशन खुद कर रहे हैं, जो एक पावरफुल ड्रामा और एक्शन से भरपूर कहानी होगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SANDEEP SINGH (@officialsandipssingh)

‘डोंगरी’ की कहानी और थीम

रेमो डिसूजा ने बताया कि यह फिल्म मुंबई के उस दौर की कहानी कहेगी, जब शहर में गैंगस्टर राज चलता था और डॉन बनने की जंग चल रही थी। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 में शुरू होगी। ‘डोंगरी’ में मुंबई की सच्ची राइवलरी, भावनाएं और संघर्ष दर्शाए जाएंगे, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेंगे।

स्टार कास्ट और निर्माण

फिल्म की स्टार कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स जल्द ही इसे घोषणा करेंगे। फिल्म का निर्माण संदीप सिंह और विशाल गुरनानी कर रहे हैं, जबकि जूही पारेख मेहता, विक्की जैन और गोल्डन आवर प्रोडक्शन इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म का संगीत लोकप्रिय जोड़ी सचिन-जिगर द्वारा तैयार किया जा रहा है।

also read: तीसरी बार फायरिंग कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर, गैंगस्टरों…

मिलाप जावेरी और रेमो डिसूजा की खास बात

मिलाप जावेरी ने कहा कि यह फिल्म दमदार डायलॉग्स, असली भावनाओं और शानदार निर्देशन के कारण दर्शकों का दिल जीतने वाली है। रेमो ने भी बताया कि इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट बेहद खास है और इसे लेकर वे बहुत उत्साहित हैं।

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका