Realme जल्द ही भारत में अपनी Narzo सीरीज के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है।

by editor
Realme जल्द ही भारत में अपनी Narzo सीरीज के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है।

Realme जल्द ही भारत में अपनी Narzo सीरीज के नए मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी लॉन्च डेट का हाल ही में खुलासा हुआ है। Narzo 80 Pro और Narzo 80x को हाल ही में टीज किया गया, जिससे इनके स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च डेट सामने आई है।

भारत में कब लॉन्च होंगे Narzo 80 Pro और Narzo 80x?

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Realme, Narzo 80 Pro और Narzo 80x को 9 अप्रैल, 2025 को भारत में पेश करने वाला है। कंपनी का दावा है कि Narzo 80 Pro 20,000 रुपये के अंदर का टॉप गेमिंग स्मार्टफोन होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही, यह फोन 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा। इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 7.5 मिमी और वजन 179 ग्राम होगा।

Realme Narzo 80x के स्पेसिफिकेशंस

लॉन्च के दौरान यह कंफर्म किया गया कि Narzo 80x की कीमत 13,000 रुपये से कम होगी। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा, इसमें IP69 रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी।

लीक्स के मुताबिक, Narzo 80x तीन स्टोरेज वेरिएंट में आएगा:

  • 6GB + 128GB

  • 8GB + 128GB

  • 12GB + 256GB

यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन्स – सनलिट गोल्ड और डीप ओशन में उपलब्ध होगा।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप