रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, हैरी बॉक्सर ने स्टाफ को नुकसान पहुंचाने की चेतावनी दी। मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी को एक बार फिर से कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है। इस बार गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने दोनों सितारों के कर्मचारियों को नुकसान पहुँचाने की चेतावनी दी है।
रणवीर सिंह फिलहाल अपनी फिल्म के साथ चर्चा में हैं और दर्शक उनकी आने वाली परियोजनाओं जैसे धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दौरान उन्हें व रोहित शेट्टी को जान से मारने और स्टाफ को निशाना बनाने की धमकी मिले होने से फैंस में चिंता बढ़ गई है।
दोबारा धमकी भरा वॉइस नोट भेजा गया
पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी दी है। इसमें कहा गया है कि दोनों के मैनेजर, परिवार और स्टाफ की लोकेशन और गतिविधियों की पूरी जानकारी उनके पास है।
also read: The Paradise Release Date: नानी की ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त…
वॉइस नोट में हैरी बॉक्सर ने कहा — “रणवीर सिंह को कहा गया था कि शिकायत नहीं करनी है। अब हम तुम्हें बताएंगे कि हम कौन हैं। तुम्हारी सात पीढ़ियाँ भी हमारी ताकत को नहीं समझ पाएंगी। अगर तुम हमारी बात नहीं माने तो हम तुम्हारे पूरे स्टाफ को जान से मार देंगे।”
पुलिस ने आरोपी का पता लगा लिया है
मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस धमकी भरे वॉइस नोट का अनुसंधान किया है और बताया है कि आरोपी हैरी बॉक्सर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सहयोगी है। उसने पहले भी दोनों से 1 करोड़ रुपये की मांग करते हुए धमकी दी थी।
पहली धमकी के बाद रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने अपने घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मोबाइल वॉइस नोट भेजने वाले आरोपी की पहचान कर ली है।