रमजान 2026: चांद दिखते ही शुरू होगा पाक महीना, जानें पहला रोजा कब

रमजान 2026: चांद दिखते ही शुरू होगा पाक महीना, जानें पहला रोजा कब

रमजान 2026 की चांद रात कब है और पहला रोजा किस दिन से शुरू होगा? जानें 19 फरवरी चांद नजर आने की संभावना, 20 फरवरी से रोजा की शुरुआत और रमजान के पाक महीने से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

रमजान 2026: रमजान, इस्लामिक कैलेंडर का नौंवा महीना, मुसलमानों के लिए सबसे पाक और मुबारक महीना माना जाता है। यह महीने रोजा, सब्र, आत्मचिंतन और इबादत का अवसर लेकर आता है। रमजान की शुरुआत हमेशा चांद देखने के बाद तय होती है, जिसे चांद रात कहा जाता है।

रमजान 2026 चांद रात की संभावना

सऊदी अरब और मक्का के आसपास के देशों में रमजान का चांद सबसे पहले देखा जाता है। इस साल 2026 में 19 फरवरी को चांद दिखाई देने की संभावना है। भारत में यदि चांद उसी दिन दिखाई नहीं देता, तो मक्का या अन्य देशों में चांद दिखने के अगले दिन भारत में भी रमजान की शुरुआत होती है। चांद रात पर मुसलमान एक-दूसरे को “चांद मुबारक” या “रमजान मुबारक” कहकर बधाई देते हैं।

also read: चैत्र नवरात्रि 2026: कब से शुरू, जानें मां दुर्गा के 9…

पहला रोजा 2026

चांद दिखाई देने के तुरंत बाद रोजा शुरू होता है। 2026 में रमजान का पहला रोजा 20 फरवरी से रखा जाने की संभावना है। हालांकि, अंतिम तिथि हमेशा स्थानीय चांद देखने की स्थिति पर निर्भर करती है।

रमजान का महीना लगभग 29-30 दिनों तक चलता है और इसके अंत में ईद-उल-फितर मनाई जाती है। इस पाक महीने में रोजा केवल भूखा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह बुरी आदतों से परहेज़, नफ्स पर काबू और अल्लाह की इबादत का महीना है।

Related posts

Holika Dahan 2026: होलिका दहन कब और किस समय होगा, शुभ समय, तिथि और चंद्र ग्रहण-भद्रा का प्रभाव

चैत्र नवरात्रि 2026: कब से शुरू, जानें मां दुर्गा के 9 स्वरूप और कन्या पूजन तिथियाँ

महाशिवरात्रि 2026: शिव और शक्ति के पावन मिलन की कथा, जानें कैसे हुआ शिव-पार्वती विवाह