Saturday, April 18, 2026

Rajasthan News: इंटरनेशनल म्यूजियम डे पर राजस्थान में पर्यटकों को फ्री एंट्री

by editor
Rajasthan News: इंटरनेशनल म्यूजियम डे पर राजस्थान में पर्यटकों को फ्री एंट्री

Rajasthan News: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर राजस्थान के सभी संरक्षित संग्रहालयों और स्मारकों में पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। वहीं पर्यटकों को तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर राजस्थान के सभी संरक्षित संग्रहालयों और स्मारकों में पर्यटकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। वहाँ तिलक लगाकर और माला पहनाकर पर्यटकों का स्वागत किया जाता है। यदि आप भी आज राजस्थान में घूमने की सोच रहे हैं तो फ्री में घूमने का मौका नहीं चूकना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर स्थानीय कलाकार राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे।पर्यटकों को नाहरगढ़ फोर्ट, जंतर-मंतर, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, हवामहल और आमेर महल सहित राजधानी के सभी पर्यटन स्थलों पर मुफ्त प्रवेश मिलेगा। इसके साथ सुबह से ही पर्यटकों का स्वागत होगा। अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में क्रूसेडर्स फॉर कल्चर का एक खास कार्यक्रम होगा।  यह आयोजन पुरातत्व और संग्रहालय विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से द्रोण फाउंडेशन और जयपुर विरासत फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा।

शाम 7 बजे आकाश दर्शन

वहीं, जंतर-मंतर में सुबह 11 बजे ज्योतिषविदों की ओर से जंतर-मंतर के यंत्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी, वहीं शाम 7 बजे आकाश दर्शन कराए जाएंगे।

8 दिनों की हैंडलूम प्रदर्शनी 8 दिवसीय हैंडलूम प्रदर्शनी शुक्रवार को आमेर महल में शुरू हुई। 24 मई तक, प्रदर्शनी हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।याद रखें कि 18 मई को विश्व संग्रहालय दिवस मनाया जाता है, जो संग्रहालयों और उनके इतिहास के प्रति जागरूकता को बढ़ाता है। देश भर में कई इतिहास म्यूजियम हैं, लेकिन राजधानी में विश्व भर के बेशकीमती रत्नों का खजाना देखने को मिलता है। जयपुर के खजाना महल म्यूजियम में पत्थरों से निकलकर जेमस्टोन बनने और फिर गहनों में ढलने तक का सफर दिखाया गया है। खजाना महल म्यूजियम में देश-दुनिया के 400 प्रकार के 20,000 से अधिक जेमस्टोन देखे जा सकते हैं। एक ही छत के नीचे पूरे विश्व में पाए जाने वाले स्टोन यहां पर है। उल्का पिंड और टूटता तारा भी यहां देखने को मिलता है।

 

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा