पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन ट्रांसपोर्ट’: 5 बड़े शहरों में बनेंगे हवाई अड्डे जैसी आधुनिक बस टर्मिनल

पंजाब में मान सरकार का ‘मिशन ट्रांसपोर्ट’: 5 बड़े शहरों में बनेंगे हवाई अड्डे जैसी आधुनिक बस टर्मिनल

पंजाब में मान सरकार के मिशन ट्रांसपोर्ट के तहत 5 बड़े शहरों में आधुनिक बस टर्मिनल बनेंगे, यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। मान सरकार ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया है और शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और परिवहन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। आमजन को मुफ्त बिजली और बेहतर बस सुविधाओं के माध्यम से सीधा लाभ मिल रहा है।

पंजाब में शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर का सुधार

पंजाब में मान सरकार ने बड़े शहरों के बस टर्मिनलों को अत्याधुनिक बनाने की योजना शुरू की है। लुधियाना, जालंधर, संगरूर, पटियाला और बठिंडा के टर्मिनल पीपीपी (Public-Private Partnership) मॉडल के तहत विकसित किए जाएंगे। इन टर्मिनलों पर रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं, जिनके लिए सुविधाओं का स्तर हवाई अड्डों के समान होगा।

also read: पंजाब में पराली प्रबंधन के लिए 5,358 लाभार्थियों को 398…

आंकड़े और यात्री सुविधा

लुधियाना और जालंधर में प्रतिदिन 75,000 से 1 लाख यात्री यात्रा करते हैं।

पटियाला और बठिंडा में रोजाना लगभग 50,000 यात्री सफर करते हैं।

मान सरकार की (मिशन ट्रांसपोर्ट) योजना के अनुसार इन टर्मिनलों में वेटिंग एरिया, साफ-सुथरे शौचालय, पर्याप्त लाइटिंग, सुरक्षित बोर्डिंग और संरचित पार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए भी पूरी सुविधा सुनिश्चित की जाएगी।

बस टर्मिनल बनेंगे शहरी हब

इन टर्मिनलों में दुकानें, कार्यालय और अन्य सुविधाएं भी होंगी, जिससे ये सिर्फ बस टर्मिनल नहीं बल्कि शहरी हब के रूप में विकसित होंगे। नई बसों और टर्मिनलों के आधुनिकीकरण से यात्रियों का सफर सुरक्षित और आरामदायक होगा। महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी।

आमजन के लिए विकास और सुविधा

नए बस टर्मिनलों और बसों के आने से पंजाब के सभी कोनों तक यात्रियों की पहुंच आसान होगी। इससे रोजाना लाखों लोगों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का यह संकल्प है कि आमजन के जीवन में बदलाव लाया जाए और पंजाब को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर वाला राज्य बनाया जाए।

Related posts

अरविंद केजरीवाल : “मैं कट्टर ईमानदार था, हूं और रहूंगा,” कोर्ट के फैसले के बाद बोले पूर्व सीएम

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश: भगवंत मान सरकार का ‘खेल पिटारा’ बदलेगा सरकारी स्कूलों की सूरत

सत्य की जीत: अमन अरोड़ा ने कहा – भाजपा को केजरीवाल साजिश पर देश से माफी मांगनी चाहिए