पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बजट 2026 पर टिप्पणी की, कहा कि इस बार भी पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ। बजट में किसानों के लिए MSP, युवाओं के रोजगार और राज्य की आर्थिक मजबूती के लिए कोई ठोस कदम नहीं।
Union Budget 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय बजट 2026 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार फिर पंजाब और पंजाबियों के साथ असमान व्यवहार किया गया है। सीएम मान ने स्पष्ट किया कि इस बजट ने राज्य की उम्मीदों और जरूरतों पर खरा नहीं उतरा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हर बार की तरह इस बार भी पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। पंजाब के लोग मेहनती और उत्साही हैं। हम मिलकर पंजाब को फिर से आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे।”
ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਬਜਟ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫ਼ਿਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ’ਤੇ ਖਰ੍ਹਾ ਨਹੀਂ ਉਤਰਿਆ। ਇਸ ਬਜਟ ਵਿੱਚ ਨਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ MSP ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਲਈ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗ ਤੇ ਟੈਕਸ ‘ਚ ਵੀ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਰਾਹਤ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਲਈ ਕੋਈ ਠੋਸ ਕਦਮ ਨਹੀਂ ਚੁੱਕਿਆ ਗਿਆ। ਹਰ ਵਾਰ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਪੰਜਾਬ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 1, 2026
बजट पर सीधा निशाना
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस बजट में किसानों के लिए MSP पर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर नहीं बढ़ाए गए और उद्योग या टैक्स में कोई राहत नहीं दी गई। उनका कहना था कि पंजाब की आर्थिक मजबूती के लिए बजट में कोई ठोस कदम शामिल नहीं है।
also read: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दक्षिण कोरिया के साथ…
वहीं, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट पेश किया। उन्होंने बताया कि सरकार सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (MSME) को सशक्त बनाने के लिए तीन-आयामी रणनीति अपना रही है, जिसमें 10,000 करोड़ रुपये का समर्पित कोष शामिल है।
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में रोजगार सृजन, उत्पादकता वृद्धि और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं। साथ ही, देश और विदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे से जुड़ी शिक्षा के लिए 299 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।