प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग को Rajbhasha Kirti Puraskar से सम्मानित किया गया

by editor
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग को Rajbhasha Kirti Puraskar से सम्मानित किया गया

Rajbhasha Kirti Puraskar:  हिंदी दिवस के अवसर पर, 14 सितंबर 2025 को महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र, गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हिंदी दिवस समारोह और अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान, गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत सचिव श्री वी. श्रीनिवास को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम) से सम्मानित किया।

यह पुरस्कार वर्ष 2024-25 के लिए 300 से कम कर्मियों वाले मंत्रालयों/विभागों की श्रेणी में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा राजभाषा हिंदी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग को दिया गया है। यह पुरस्कार लगातार दूसरी बार विभाग को दिया जा रहा है।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग संघ की राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है और इन प्रयासों के परिणामस्वरूप विभाग में राजभाषा का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। विभाग अपने अनुभागों और इससे जुड़े कार्यालयों/स्वायत्त निकायों में संघ की राजभाषा नीति के कार्यान्वयन की उचित रूप से निगरानी करता है।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!