प्रवीण राम (AAP): भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं, है नुकसानदेह

by Versha
प्रवीण राम (AAP): भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं, है नुकसानदेह

अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील से भारत के किसानों के लिए कंगाल होने जैसी स्थिति पैदा होगी: प्रवीण राम AAP

अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के फ्रंटल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण राम ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील आने वाले दिनों में भारत के किसानों के लिए घातक साबित होने की पूरी संभावनाएं हैं। क्योंकि अमेरिका के एग्रीकल्चर सेक्रेटरी ने कहा है कि “अमेरिकी किसानों के लिए भारत का बड़ा बाजार खुल गया है।” अब अगर अमेरिकी किसानों के उत्पाद शून्य प्रतिशत टैरिफ के साथ भारत में प्रवेश करेंगे तो भारत के किसानों ने कड़ी मेहनत और पसीना बहाकर जो भी कृषि उपज पैदा की है, उसके दाम गिर जाएंगे और भारत के किसानों की कंगाल स्थिति पैदा होगी।

also read:- AAP विधायक चैतर वसावा की मध्यस्थता से जे पी ग्रुप…

इसके अलावा AAP नेता प्रवीण राम ने कहा कि पहले भी अमेरिका से आने वाले कॉटन पर शून्य प्रतिशत टैरिफ लागू करने का निर्णय भाजपा सरकार ने लिया था और अब एग्रीकल्चर प्रोडक्ट को लेकर जो खबरें आ रही हैं, उन्हें देखकर लगता है कि आने वाले दिनों में इस देश के किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी होने वाली हैं। भारत की प्रोडक्ट अमेरिका जाए तो 18% टैरिफ और अमेरिका की प्रोडक्ट भारत आए तो 0% टैरिफ, तो यह ट्रेड डील भारत के लिए कैसे फायदेमंद साबित होगी? मेरा स्पष्ट रूप से मानना है कि इस तरह की ट्रेड डील करके भाजपा सरकार ने पूरे देश को खतरे में डालने का काम किया है। इसलिए मेरा मानना है कि यह ट्रेड डील भारत के किसानों के लिए घातक साबित हो सकती है।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”