प्रशांत वीर ने मचाई धूम, 376 रन और 18 विकेट के साथ जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

by Neha
प्रशांत वीर ने मचाई धूम, 376 रन और 18 विकेट के साथ जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

प्रशांत वीर ने अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी 2025-26 में 376 रन और 18 विकेट के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी 2025-26 में यूपी के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया। टूर्नामेंट में 7 मैचों में 376 रन और 18 विकेट लेकर उन्होंने दर्शकों और चयनकर्ताओं का दिल जीत लिया। उनके इस खेल की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला।

बैटिंग में दिखाया तूफानी अंदाज

प्रशांत वीर ने बल्लेबाजी में जो जलवा दिखाया, वह किसी भी उभरते खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने 7 मैचों में 376 रन बनाए, जिसकी औसत 94 रही। इस दौरान उन्होंने 19 छक्के और 32 चौके लगाए। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन रहा और उन्होंने कुल 4 अर्धशतक भी बनाए। प्रशांत वीर अपने आदर्श युवराज सिंह की तरह 12 नंबर की जर्सी पहनते हैं और उनके खेल में युवराज जैसी आक्रामकता झलकती है।

also read: केन विलियमसन ने तोड़ा रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में हाशिम…

गेंदबाजी में भी किया कमाल

बल्लेबाजी के साथ ही प्रशांत ने गेंदबाजी में भी कमाल किया। उन्होंने 18 विकेट लिए, जिसमें उनकी इकॉनमी 5.36 और औसत 18.77 रही। एक मैच में उन्होंने 5 विकेट झटके, जबकि अन्य में 4 विकेट हासिल किए। उनकी यह प्रदर्शन उन्हें यूपी के टॉप गेंदबाजों में शामिल करता है।

चेहरे पर 7 टांके, फिर भी शानदार वापसी

प्रशांत की यह सफलता और भी खास है क्योंकि कुछ महीने पहले उन्हें मैदान पर गंभीर चोट लगी थी। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में कैच लेने के दौरान साथी खिलाड़ी से टकराने के कारण उनके चेहरे पर 7 टांके लगे। चोट के बावजूद उन्होंने क्रिकेट में वापसी कर साबित कर दिया कि वह पहले से अधिक मजबूत और फिट होकर लौटे हैं।

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला