Posture Correction Exercises: गलत पोश्चर से हो रहा है कूबड़? ये एक्सरसाइज कर सकते हैं मदद

Posture Correction Exercises: गलत पोश्चर से हो रहा है कूबड़? ये एक्सरसाइज कर सकते हैं मदद

Posture Correction Exercises: गलत पोश्चर से कूबड़ निकल रहा है? जानें आसान एक्सरसाइज जैसे भुजंगासन, शलभासन और कैट-काउ पोज़ से पीठ सुधारने के तरीके।

Posture Correction Exercises: आजकल घंटों मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन के सामने बैठने की वजह से पोश्चर बिगड़ रहा है। लगातार 8–9 घंटे एक ही पोजीशन में रहने से पीठ झुकने, कंधे आगे की ओर जाने और कमर पर कूबड़ (kyphosis) निकलने जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। खराब पोश्चर सिर्फ आपकी पर्सनालिटी प्रभावित नहीं करता, बल्कि पेट दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और जकड़न जैसी परेशानियां भी बढ़ा देता है।

फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कूबड़ और झुकी हुई पीठ को सुधारने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज बेहद असरदार हैं।

1. छाती की मांसपेशियों का स्ट्रेस कम करें

खराब पोश्चर की मुख्य वजह टाइट चेस्ट मसल्स होती हैं। जब ये मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं, तो कंधे नीचे और आगे की ओर खिंचते हैं, जिससे पोश्चर झुका हुआ लगता है। इसे सुधारने के लिए चेस्ट रिलीज़ एक्सरसाइज करें। दीवार के सहारे हल्का स्ट्रेच तीन सेट में 10–10 बार करने से कंधे रिलैक्स होते हैं और शरीर ऊपर उठने लगता है।

also read: Guava For Pregnant Women: सर्दियों में गर्भवती महिलाएं खा…

2. डोनाल्ड डक बट सुधारें

कई लोग चलते या बैठते समय कमर को बाहर की ओर निकाल लेते हैं, जिसे डोनाल्ड डक बट कहा जाता है। इसे सुधारने के लिए एक घुटने के बल बैठें, दूसरा पैर आगे रखें और सिर को थोड़ा झुकाकर हाथ को साइड की ओर स्ट्रेच करें। इससे कमर की मांसपेशियों का बैलेंस सुधरता है और रीढ़ सीधी रहती है।

3. गर्दन और कंधों की स्ट्रेचिंग

फोन देखने की आदत से गर्दन आगे की ओर झुकती है। इसे ठीक करने के लिए दोनों हाथों की उंगलियों को गर्दन के पीछे रखें और सिर को हल्का खींचें। यह गर्दन की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और सिर को सही पोजीशन में लाता है।

4. भुजंगासन

भुजंगासन पीठ के कूबड़ (kyphosis) को कम करने में मदद करता है। पेट के बल लेटें, हाथों को कंधों के नीचे रखें और धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और पीठ के ऊपर हिस्से को स्ट्रॉन्ग करता है।

5. शलभासन

शलभासन में पेट के बल लेटकर दोनों हाथों को जांघों के नीचे रखें और दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। रोज़ अभ्यास करने से ऊपरी पीठ मजबूत होती है और कूबड़ कम होता है।

6. बालासन

बालासन करने के लिए वज्रासन में बैठकर माथा जमीन पर टिकाएं और हाथों को आगे फैलाएं। यह रीढ़ और कंधों को स्ट्रेच करता है और झुकी हुई पीठ को सीधा करने में मदद करता है।

7. कैट-काउ पोज़

हाथों और घुटनों के बल आकर पीठ को कभी गोल और कभी नीचे झुकाएं। यह एक्सरसाइज रीढ़ को लचीला और मजबूत बनाती है, जिससे पोश्चर बेहतर होता है।

Related posts

Anger and Heart Disease: गुस्सा और दिल की बीमारी: बार-बार गुस्सा आने से हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

Apple Pesticide Removal: सेब पर मौजूद पेस्टिसाइड कैसे करें सुरक्षित रूप से साफ

Magnesium Deficiency Symptoms: सिरदर्द, नींद की कमी और बार-बार मांसपेशियों में ऐंठन हो सकती है इस खनिज की कमी से