Poonam Pandey Spotted in Vrindavan: भक्ति और सादगी के रंग में नजर आईं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान

Poonam Pandey Spotted in Vrindavan: भक्ति और सादगी के रंग में नजर आईं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान

Poonam Pandey Spotted in Vrindavan: पूनम पांडे भक्ति और सादगी के रंग में नजर आईं। वह वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचीं और मंदिर में भावुक रूप दिखाया। वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया।

Poonam Pandey Spotted in Vrindavan: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सियल एक्ट्रेस पूनम पांडे इन दिनों अपने बदले हुए अंदाज के कारण चर्चा में हैं। अक्सर अपने बोल्ड और विवादित लुक के लिए सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे को हाल ही में वृंदावन में देखा गया। इस दौरान वह प्रेमानंद महाराज के आश्रम में भी पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रवचन सुना और भक्ति में डूबी नजर आईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी वीडियो और तस्वीरों में पूनम पांडे को ई-रिक्शा में बैठकर और आश्रम में साधु-संन्यासियों के बीच सादगी भरे अंदाज में देखा गया। मंदिर में उनका भावुक रूप भी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें वह भगवान के दर्शन करते हुए रोती नजर आईं। इन दिनों वृंदावन में होली का उत्सव चल रहा है, इसलिए उनके चेहरे पर होली के रंग भी देखे जा सकते हैं।

also read: हेमा मालिनी का भावुक खुलासा: धर्मेंद्र को हर पल याद करती…

सोशल मीडिया यूजर्स पूनम पांडे के इस बदलाव पर हैरान हैं। कई लोगों ने उनके भक्ति भरे रूप का स्वागत किया, तो कुछ ने मजाकिया टिप्पणियां भी की। कुछ यूजर्स का मानना है कि वह मानसिक शांति की तलाश में वृंदावन आई हैं, जबकि कुछ इसे सिर्फ ड्रामा मान रहे हैं।

पूनम पांडे का यह नया और सादगी भरा अंदाज उनके फैंस के लिए एक नई और अनोखी छवि पेश करता है। यह वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, और लोगों की उत्सुकता बढ़ा रही हैं कि उनका यह आध्यात्मिक रूप कब तक चलता है।

Related posts

ओटीटी नहीं, थिएटर में रिलीज होगी आलिया भट्ट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ – मेकर्स ने किया खुलासा

Shakira India Tour 2026: 19 साल बाद इंडिया में आएंगी ग्लोबल स्टार, जानें शो डेट और टिकट बुकिंग का तरीका

हेमा मालिनी का भावुक खुलासा: धर्मेंद्र को हर पल याद करती हैं, बाफ्टा में मिली श्रद्धांजलि पर कही यह बात