PM Narendra Modi: 4 अक्टूबर को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे

PM Narendra Modi: 4 अक्टूबर को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे

PM Narendra Modi 4 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे ताज पैलेस होटल, नई दिल्ली में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का यह तीसरा संस्करण है जो 6 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष का सम्मेलन हरित परिवर्तन के लिए वित्तपोषण, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के लिए लचीलापन बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्रवाई के सिद्धांतों जैसे विषयों पर केंद्रित होगा।

भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विद्वान तथा नीति निर्माता भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक दक्षिण की अर्थव्यवस्थाओं से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सम्मेलन में दुनिया भर के वक्ता भाग लेंगे।

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में आर्थिक विकास संस्थान द्वारा किया जा रहा है।

source: https://pib.gov.in

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में LCH प्रचंड पर उड़ान भरी, वायुशक्ति-26 अभ्यास का लिया अवलोकन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को दिया एकता का मंत्र, ‘मेरा-तुम्हारा नहीं, कहें हमारा कश्मीर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा: द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूती देने के लिए दो दिवसीय दौरा