PM Narendra Modi ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर तिरंगे वाली प्रोफाइल पिक्चर बदलने का आग्रह किया

PM Narendra Modi ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर तिरंगे वाली प्रोफाइल पिक्चर बदलने का आग्रह किया

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi ने नागरिकों से आग्रह किया है वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे के साथ बदलें। श्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस का जश्‍न मनाने के लिए अपनी प्रोफाइल पिक्चर को तिरंगे में बदल दिया है। उन्होंने हर घर तिरंगा आंदोलन को एक यादगार जन आंदोलन बनाने के लिए देश के सभी लोगों से ऐसा करने का आग्रह किया है।

श्री मोदी ने सभी से हरघरतिरंगा डॉट कॉम पर तिरंगे के साथ सेल्फी साझा करने का भी आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर जारी एक पोस्‍ट में कहा:

“इस साल का स्वतंत्रता दिवस काफी करीब है। आइए, हम सब मिलकर #हरघरतिरंगा को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल पिक्‍चर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी ऐसा करते हुए हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में साथ दें। और हां, हरघरतिरंगा डॉट कॉम पर अपनी सेल्फी अवश्‍य साझा करें।”

source: https://pib.gov.in

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में LCH प्रचंड पर उड़ान भरी, वायुशक्ति-26 अभ्यास का लिया अवलोकन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को दिया एकता का मंत्र, ‘मेरा-तुम्हारा नहीं, कहें हमारा कश्मीर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा: द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूती देने के लिए दो दिवसीय दौरा