प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया, नए PMO में लिए बड़े फैसले

by Neha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया, नए PMO में लिए बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए PMO ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया। पहले साइन किए गए फैसलों में प्रधानमंत्री राहत योजना, लखपति दीदी लक्ष्य बढ़ाना, कृषि फंड 2 लाख करोड़ और स्टार्टअप इंडिया फंड 10,000 करोड़ शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में स्थानांतरित हो गया है। नई जगह में प्रधानमंत्री कार्यालय के अलावा नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय भी होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने इस मौके पर पहले फाइल पर साइन करते हुए समाज के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं, किसानों और कमजोर तबके—के हितों में कई अहम फैसले लिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले साइन किए गए फैसले

1. प्रधानमंत्री राहत योजना की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले PM राहत योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मिलेगा। इसका उद्देश्य है कि तुरंत मेडिकल मदद न मिलने से कोई जान न जाए। यह योजना युवाओं और आम नागरिकों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी।

2. ‘लखपति दीदी’ का लक्ष्य दोगुना कर 6 करोड़ किया

सरकार ने पहले से ही 3 करोड़ ‘लखपति दीदी’ का लक्ष्य पार कर लिया था। प्रधानमंत्री ने अब नया लक्ष्य रखा है: मार्च 2029 तक 6 करोड़ ‘लखपति दीदी’ बनाना। इससे ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति और सशक्त होगी।

also read: निर्मला सीतारमण: WTO में कांग्रेस ने रोक दी थी अनाज की…

3. कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड बढ़ाकर 2 लाख करोड़ किया

किसानों को सशक्त बनाने के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड को दोगुना कर 2 लाख करोड़ रुपए किया गया है। इससे कृषि उत्पादन से लेकर भंडारण और मार्केटिंग तक पूरी वैल्यू चेन मजबूत होगी। किसानों को बेहतर स्टोरेज और सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

4. स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 में 10,000 करोड़ का कोष

भारत की नवाचार और स्टार्टअप दुनिया को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को 10,000 करोड़ रुपए का कोष दिया गया है। इसका फोकस डीप टेक, शुरुआती स्टेज के आइडिया, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी पर रहेगा। इससे युवाओं को अपने आइडियाज को हकीकत में बदलने के लिए आसान फंडिंग मिलेगी।

नया PMO: सेवा की भावना के साथ आधुनिक सुविधाएँ

नए कार्यालय सेवा तीर्थ में पीएम मोदी का उद्देश्य है कि सरकारी कामकाज और नागरिक सेवा और प्रभावी बनें। फैसले समाज के हर वर्ग के हितों में लिए गए हैं और नए PMO को आधुनिक, पारदर्शी और सेवा-उन्मुख बनाया गया है।

You may also like

प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला शो ‘द 50’ का पहला बवाल: रजत और दिग्विजय में हुई मारपीट

Deprecated: Directive 'allow_url_include' is deprecated in Unknown on line 0