PM Modi ने अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला

PM Modi ने अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डाला

PM Modi ने आज कहा कि भारत 140 करोड़ भारतीयों के कौशल और प्रतिभा से प्रेरित होकर अंतरिक्ष की दुनिया में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

PM Modi ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में विभिन्न सुधारों की शुरुआत की है, जिसने युवाओं, निजी क्षेत्र और स्टार्टअप्स को नई सीमाओं का पता लगाने और भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया है।

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि देश आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष क्षेत्र में और अधिक ऊंचाइयां हासिल करेगा। श्री मोदी ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

भारत की अंतरिक्ष यात्रा और भारत के अंतरिक्ष स्टार्टअप्स की उपलब्धियों के बारे में माईगवइंडिया के एक्स थ्रेड पोस्ट का जवाब देते हुए श्री मोदी ने कहा;

उन्होंने कहा, “140 करोड़ भारतीयों के कौशल से प्रेरित होकर हमारा देश अंतरिक्ष की दुनिया में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। हम और भी बहुत कुछ करेंगे!

#NationalSpaceDay “।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर में LCH प्रचंड पर उड़ान भरी, वायुशक्ति-26 अभ्यास का लिया अवलोकन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने युवाओं को दिया एकता का मंत्र, ‘मेरा-तुम्हारा नहीं, कहें हमारा कश्मीर’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इज़राइल यात्रा: द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूती देने के लिए दो दिवसीय दौरा