Paush Putrada Ekadashi 2025: जानें किन चीजों का दान करना वर्जित है और कैसे बढ़ाएं संतान सुख

पौष पुत्रदा एकादशी 2025: जानें किन चीजों का दान करना वर्जित है और कैसे बढ़ाएं संतान सुख

पौष पुत्रदा एकादशी 2025 पर जानें किन चीजों का दान वर्जित है और कैसे संतान सुख, परिवार की समृद्धि और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करें।

पौष पुत्रदा एकादशी 2025: पौष महीने की शुक्ल पक्ष की यह एकादशी पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जानी जाती है। इस साल यह 30 दिसंबर 2025 को पड़ रही है और यह साल की आखिरी एकादशी भी है। इस दिन किए गए व्रत, पूजा और दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और इसका प्रभाव नए साल 2026 में भी दिखाई देता है।

इस दिन व्रत और पूजा करने से संतान सुख, परिवार में समृद्धि और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि श्रद्धा और नियमों के साथ पूजा करने से संतान संबंधी कष्ट दूर होते हैं।

also read: विनायक चतुर्थी 2026: जानें साल 2026 में गणेश चतुर्थी और…

पौष पुत्रदा एकादशी पर दान से जुड़ी सावधानियां

हालांकि इस दिन दान करना पुण्यदायी माना गया है, लेकिन कुछ चीजों का दान वर्जित है। इन चीजों को दान करने से पुण्य की जगह अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

  1. लोहा और लोहे की वस्तुएं: पौष पुत्रदा एकादशी पर लोहे या लोहे से बनी वस्तुएं दान करना वर्जित है। इसके साथ ही काला तिल और काले वस्त्र का दान भी नहीं करना चाहिए। शास्त्रों में इन्हें नकारात्मक प्रभाव और शनि दोष से जोड़ा गया है।

  2. तेल का दान: तेल का दान करने से संतान सुख में रुकावट और आर्थिक परेशानियों की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए इस दिन तेल का दान बचकर करें।

  3. नमक का दान: नमक का दान करना या किसी को नमक उधार देना भी अशुभ माना गया है। ऐसा करने से पुण्य नहीं बल्कि पाप में वृद्धि हो सकती है।

कैसे बनाएं पौष पुत्रदा एकादशी शुभ और लाभकारी

  • व्रत का पालन नियमपूर्वक करें।

  • श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करें।

  • इस दिन शुभ दान जैसे अनाज, कपड़े और फल दान करना श्रेष्ठ माना गया है।

Related posts

फाल्गुन महीने का अंतिम प्रदोष व्रत 2026: तारीख, मुहूर्त और भगवान शिव-परिवती की विशेष पूजा का महत्व

फाल्गुन पूर्णिमा 2026: लक्ष्मी जयंती, होलिका दहन और सत्यनारायण पूजा का अद्भुत संगम, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

आमलकी एकादशी 2026: आमलकी एकादशी व्रत कब रखें और जानें पूरी कथा, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न