Sunday, May 10, 2026

एशिया कप से सिर्फ 48 घंटे पहले Pakistan टीम की घोषणा करेगा, कारण जानें।

by editor
एशिया कप से सिर्फ 48 घंटे पहले Pakistan टीम की घोषणा करेगा, कारण जानें।

Pakistan क्रिकेट बोर्ड एशिया कप की टीम का ऐलान टूर्नामेंट शुरू होने से महज 48 घंटे पहले कर सकता है। इसकी मुख्य वजह 29 अगस्त से शुरू होने वाली ट्राई-सीरीज बताई जा रही है, जिसमें पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान और UAE की टीमें खेलेंगी। यह सीरीज एशिया कप के आयोजन स्थल पर ही होगी, जिससे टीमों को वहां की परिस्थितियों और पिच से तालमेल बैठाने का मौका मिलेगा।

ट्राई-सीरीज 7 सितंबर को समाप्त होगी, जबकि एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होना है। ऐसे में उम्मीद है कि Pakistan उसी दिन या अगले दिन अपनी अंतिम टीम घोषित करेगा। माना जा रहा है कि ट्राई-सीरीज के लिए चुनी गई टीम ही लगभग एशिया कप में खेलेगी, हालांकि प्रदर्शन या फिटनेस के आधार पर बदलाव संभव हैं।

इस बार एशिया कप T20 फॉर्मेट में है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि PCB बाबर आजम को टीम में शामिल करता है या नहीं, क्योंकि वह हाल के समय में Pakistan की T20 टीम से बाहर रहे हैं।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट