OnePlus Pad 3 में ऑल-मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन दिया गया है। इसके रियर पैनल पर नया कैमरा डिज़ाइन और कुल आठ स्पीकर (चार वूफर और चार ट्वीटर) मौजूद हैं।
OnePlus ने आज अपना नया प्रीमियम टैबलेट OnePlus Pad 3 पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस 2025 में Android टैबलेट्स को एक नए स्तर पर पहुंचाएगा। OnePlus Pad 3 में 13.2-इंच का 3.4K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 12,140mAh की दमदार बैटरी और OxygenOS 15 जैसे स्मार्ट AI फीचर्स शामिल हैं। इसका डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा स्लीक और प्रीमियम है, जिसकी मोटाई केवल 6mm है।
OnePlus Pad 3: भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में OnePlus Pad 3 की कीमत फिलहाल घोषित नहीं की गई है। कंपनी ने बताया है कि जल्द ही भारत में इसकी उपलब्धता की जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल, यह टैबलेट अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध है। इसे Storm Blue और Frosted Silver कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Pad 3 की बॉडी पूरी तरह मेटल यूनिबॉडी से बनी है। पीछे की तरफ नया डिजाइन वाला कैमरा और कुल आठ स्पीकर (चार वूफर और चार ट्वीटर) दिए गए हैं। इसका 13.2 इंच का डिस्प्ले 3.4K रेजोल्यूशन, 12-बिट कलर सपोर्ट और 315 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसका 7:5 आस्पेक्ट रेशियो मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।
इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB+256GB और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। टैबलेट में हीट को कंट्रोल करने के लिए ग्रेफीन कॉम्पोजिट मटीरियल से बना वेपर चेंबर वाला कूलिंग सिस्टम मौजूद है।
बैटरी भी इसकी बड़ी खासियत है — 12,140mAh की बैटरी 6 घंटे तक AAA गेमिंग और 17 घंटे वीडियो प्लेबैक का वादा करती है। स्टैंडबाय मोड में यह डिवाइस 70 दिन तक ऑन रह सकता है। 80W SUPERVOOC चार्जर से यह सिर्फ 10 मिनट में 18% तक चार्ज हो सकता है।
OnePlus Pad 3 OxygenOS 15 के साथ आता है, जिसमें AI Writer, AI Summarize, Circle to Search और Google Gemini जैसे स्मार्ट टूल्स दिए गए हैं। Open Canvas फीचर को भी नए अंदाज़ में अपग्रेड किया गया है।
एसेसरीज भी हुईं अपग्रेड
OnePlus Pad 3 के लिए पेश की गई एक्सेसरीज को भी बेहतर बनाया गया है:
- नया कीबोर्ड: बड़े कीकैप्स और AI शॉर्टकट बटन के साथ आता है, जो मैग्नेटिक कनेक्शन और 110° से 165° तक एंगल एडजस्टमेंट सपोर्ट करता है।
- OnePlus Stylo 2: यह 16,000 प्रेशर लेवल को डिटेक्ट कर सकता है और स्क्रीन ऑफ रहते हुए भी सिंगल टैप पर नोट्स पेज खोलता है।
- नया ट्राई-फोल्ड केस: यह 20°, 44°, 60° और 72° के व्यूइंग एंगल्स सपोर्ट करता है और स्टाइलस को सुरक्षित रखने के लिए मैग्नेटिक बकल भी दिया गया है।
ध्यान दें कि ये सभी एक्सेसरीज टैबलेट के साथ नहीं, बल्कि अलग से खरीदी जा सकती हैं।