OnePlus 15 : इस फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की संभावना है।
OnePlus 15 कंपनी का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन माना जा रहा है, जिसे लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी OnePlus 13 के बाद सीधे OnePlus 15 लॉन्च कर सकती है और OnePlus 14 को स्किप किया जा सकता है। हाल ही में सामने आई कई लीक्स के बाद अब जिसमें फोन की बैटरी, डिस्प्ले और डिज़ाइन को लेकर अहम खुलासे हुए हैं। संभावना है कि यह स्मार्टफोन फ्लैट स्क्रीन के साथ आएगा और इसमें बड़ी बैटरी दी जा सकती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें।
OnePlus 15 से जुड़ी ताजा जानकारी
फोन से जुड़े नए खुलासे ,मुताबिक, OnePlus 15 में फ्लैट डिस्प्ले होगा जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। इसके बेज़ल्स काफी पतले होंगे, जिसके लिए कंपनी LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है।
दमदार बैटरी और चार्जिंग
लीक में बताया गया है कि OnePlus 15 में 7000mAh कैटेगरी की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस फोन को पतला और हल्का बनाए रखने पर भी काम कर रही है।
अन्य संभावित फीचर्स
-
हैप्टिक फीडबैक के लिए इसमें 0916 वाइब्रेशन मोटर मिल सकती है।
-
सिंगल-पॉइंट अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलने की संभावना है।
-
रियर पैनल पर फाइबर-ग्लास का इस्तेमाल हो सकता है।
-
फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट हो सकता है।
कैमरा और प्रोसेसर
पिछली लीक में दावा किया गया था कि OnePlus 15 में 6.78 इंच का फ्लैट LTPO डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा हो सकता है, जिसमें
-
एक मेन सेंसर,
-
एक अल्ट्रावाइड लेंस,
-
और एक 3X जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।
फोन को पावर देने के लिए Snapdragon 8 Gen 4 (Elite 2) चिपसेट मिलने की संभावना है।
ध्यान दें कि ये सभी जानकारी लीक पर आधारित हैं, और लॉन्च के समय इनमें बदलाव संभव है।