अब अमिताभ बच्चन नहीं, बल्कि सलमान खान हो जाएंगे ‘करोड़पति’ के नए होस्ट,क्या KBC से बिग बी का जाना तय हो गया है?

अब अमिताभ बच्चन नहीं, बल्कि सलमान खान हो जाएंगे ‘करोड़पति’ के नए होस्ट,क्या KBC से बिग बी का जाना तय हो गया है?

अमिताभ बच्चन कई सालों से मशहूर क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की मेजबानी कर रहे हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनका इस शो से जुड़ाव खत्म होने वाला है। खबर है कि सलमान खान उनकी जगह KBC के होस्ट बन सकते हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन पिछले 25 सालों से टीवी के सबसे लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते आ रहे हैं। इस शो की शुरुआत 2000 में हुई थी और तब से अमिताभ ही इसके प्रमुख मेजबान रहे हैं। हालांकि, एक सीजन में शाहरुख खान ने भी होस्टिंग की थी, लेकिन बिग बी हमेशा से इस शो का चेहरा रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि उनका यह सफर जल्द ही खत्म होने वाला है।

सलमान खान इस शो के होस्ट बनने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट में सूत्रों का कहना है, “सलमान खान छोटे पर्दे के किंग माने जाते हैं और अमिताभ बच्चन की जगह लेने के लिए वे बिल्कुल सही विकल्प हैं क्योंकि उनका दर्शकों के साथ जुड़ाव काफी मजबूत है।”

पैसों को लेकर बातचीत जारी है और अगर सबकुछ सही रहा तो सलमान खान ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए होस्ट बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि निजी कारणों की वजह से अमिताभ बच्चन इस शो को छोड़ रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर भी खबरें आ रही हैं। सलमान जून में ‘बिग बॉस’ का प्रोमो वीडियो शूट करेंगे और जुलाई से यह शो टीवी पर प्रसारित होगा। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट आई थी कि बनिजय एशिया (एडेमोल शाइन इंडिया) अब इस शो का प्रोडक्शन नहीं करेगा और इस कंपनी ने ‘बिग बॉस’ से अपना कनेक्शन खत्म कर लिया है।

इस खबर के बाद सवाल उठने लगे थे कि क्या ‘बिग बॉस’ का 19वां सीजन नहीं आएगा, लेकिन अब पुष्टि हुई है कि जुलाई से ‘बिग बॉस 19’ शुरू होगा। इस बार इसे एडेमोल शाइन इंडिया की जगह एक नई प्रोडक्शन कंपनी, एंडेमोलशाइन इंडिया, प्रोड्यूस करेगी।

Related posts

‘द केरल स्टोरी 2’ टीजर हटाने की अफवाह पर मेकर्स का बड़ा बयान, कहा- झूठी और बेबुनियाद

शाहिद कपूर: बैकग्राउंड डांसर से बॉलीवुड के टॉप स्टार तक की प्रेरणादायक कहानी

करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के लिए बनवाया सीने पर टैटू, प्यार का किया इजहार