100, 500 या 1000 नहीं, CID में दया ने तोड़े हैं इतनी ज़बरदस्त संख्या में दरवाज़े कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे!

by editor
100, 500 या 1000 नहीं, CID में दया ने तोड़े हैं इतनी ज़बरदस्त संख्या में दरवाज़े कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे!

टीवी शो CID में दया को अक्सर दरवाजे तोड़ते हुए देखा गया है और इसी वजह से वो फैंस के बीच खासे मशहूर भी हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि उन्होंने शो में अब तक कितने दरवाजे तोड़े हैं? इसका खुलासा खुद दया ने एक इंटरव्यू में किया था.

क्राइम शो ‘CID’ में सीनियर इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले अभिनेता दयानंद शेट्टी अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जितने मशहूर हैं, उतने ही जाने जाते हैं शो में दरवाजा तोड़ने की अपनी खास अदा के लिए।

दया को अक्सर स्क्रीन पर तब देखा गया है जब वो दरवाजा तोड़कर अपराधियों को पकड़ते हैं। जब भी कोई आरोपी दरवाजे के पीछे छिपा होता है, तो दया बिना देरी किए दरवाजा तोड़कर उसे पकड़ लेते हैं। यही वजह है कि ये किरदार ‘CID’ के सबसे चहेते रोल्स में गिना जाता है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

दया 1998 में शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहे हैं। जैसे-जैसे शो की लोकप्रियता बढ़ी, एसीपी प्रद्युमन का वो मशहूर डायलॉग – “दया, दरवाजा तोड़ दो” – भी दर्शकों की जुबान पर चढ़ गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दया ने अब तक शो में कितने दरवाजे तोड़े हैं?

इस सवाल का जवाब खुद दयानंद शेट्टी ने एक बार इंटरव्यू में दिया था। उन्होंने बताया कि एक फैन ने खासतौर पर यह गिनती की थी और बताया कि पहले सीजन में उन्होंने करीब 1700 से 1800 दरवाजे तोड़े थे।

दया इस वक्त शो के दूसरे सीजन में भी नजर आ रहे हैं, जिसकी शुरुआत पिछले साल दिसंबर में हुई थी। दर्शक एक बार फिर उन्हें उतना ही पसंद कर रहे हैं और वो फिर से दरवाजे तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

पहले सीजन में दया और इंस्पेक्टर श्रेया के बीच एक हल्का रोमांटिक एंगल भी दिखाया गया था, जो बाद में छूट गया था। लेकिन अब श्रेया की वापसी हो चुकी है, जिससे लगता है कि दोबारा दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा, शो में फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. तारिका की भी वापसी हुई है। वो एक बार फिर अभिजीत के साथ टीम का हिस्सा बनी हैं, और दोनों की जोड़ी को दर्शक पहले की तरह ही पसंद कर रहे हैं।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप