न परिवार, न निजी वाहन,IPL में टीम इंडिया की तरह कड़े नियम, इस बार नजर आएंगे सख्त बदलाव।

by editor
न परिवार, न निजी वाहन,IPL में टीम इंडिया की तरह कड़े नियम, इस बार नजर आएंगे सख्त बदलाव।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा हाल ही में टीम इंडिया के लिए लागू किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOPs) के कुछ नियम IPL 2025 में भी अपनाए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों और उनके परिवारों के लिए प्रतिबंध और सख्त हो गए हैं।

इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए कई कड़े नियम लागू किए थे। उन्हीं स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOPs) के कुछ नियम IPL 2025 में भी लागू होंगे। बीसीसीआई ने इन निर्देशों की जानकारी सभी 10 टीमों को पहले ही दे दी थी, जिसका असर उनके ट्रेनिंग कैंप्स के दौरान भी दिखाई दिया। ये नए नियम खिलाड़ियों की यात्रा से लेकर उनके परिवार के सदस्यों तक पर प्रभाव डालेंगे।

IPL में लागू हुए टीम इंडिया जैसे कड़े नियम

मैदान और ड्रेसिंग रूम में सख्त प्रतिबंध
इस बार IPL के दौरान केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही मैदान और ड्रेसिंग रूम में प्रवेश की अनुमति होगी। किसी भी खिलाड़ी के परिवार का सदस्य न तो मैदान पर आ सकेगा और न ही ड्रेसिंग रूम में प्रवेश कर पाएगा। यहां तक कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान भी ड्रेसिंग रूम में परिवार के सदस्यों की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी। बीसीसीआई ने मैचों से पहले और दौरान खिलाड़ियों व मैच अधिकारियों के क्षेत्रों (PMOA) के आसपास परिवार की मौजूदगी को लेकर नियम और कड़े कर दिए हैं।

टीम बस से ही यात्रा करेंगे खिलाड़ी
प्रैक्टिस के लिए आने-जाने के दौरान खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से टीम बस का उपयोग करना होगा। किसी भी खिलाड़ी को निजी कार से आने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, टीमें दो अलग-अलग समूहों में यात्रा कर सकती हैं। वहीं, खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य और दोस्त अलग वाहनों से आ सकते हैं और हॉस्पिटैलिटी जोन से प्रैक्टिस देख सकते हैं। इससे पहले परिवार के सदस्य टीम बस में यात्रा कर सकते थे, लेकिन अब इस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट और नेट गेंदबाजों के लिए नए नियम

इस बार IPL में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट और नेट गेंदबाजों के लिए भी बीसीसीआई ने नियमों में बदलाव किए हैं। अब सभी टीमों को अपने अतिरिक्त सपोर्ट स्टाफ, जैसे थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट और नेट गेंदबाजों की सूची बीसीसीआई को अनुमोदन के लिए भेजनी होगी। मंजूरी मिलने के बाद ही नॉन मैच डे एक्रीडेशन जारी किया जाएगा। पहले इस तरह की प्रक्रिया नहीं थी, और टीमें किसी भी खिलाड़ी को नेट गेंदबाज के रूप में जोड़ सकती थीं।

इसके अलावा, यदि कोई खिलाड़ी मैच वेन्यू पर अपना एक्रीडेशन कार्ड लाना भूल जाता है, तो उसे जुर्माने का सामना करना पड़ेगा। वहीं, प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान ढीले और बिना आस्तीन के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप