IPL : नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 23 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें 3 नए चेहरे हैं। इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने वाले 3 खिलाड़ियों में से दो खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी वाली टीम का हिस्सा थे।
IPL : इस समय ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर क्रिकेटर IPL 2025 में खेल रहे हैं, जबकि उनके देश के क्रिकेट बोर्ड ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है। नए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में 23 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें 3 नए खिलाड़ी भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि 3 खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनमें से दो चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा थे, और उन्हें इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया गया है।
नया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट जारी, कौन बाहर और कौन अंदर…
जिन 3 खिलाड़ियों को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट मिला है, उनमें सैम कॉन्स्टस, मैट कुन्हेमन और ब्यू वेब्स्टर का नाम शामिल है। वहीं, 23 खिलाड़ियों की नई लिस्ट से जो 3 खिलाड़ी बाहर किए गए हैं, उनमें टॉड मर्फी, शेॉन एबट और आरोन हार्डी का नाम है। इनमें से आरोन हार्डी और शॉन एबट चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें वहां एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। दूसरी ओर, टॉड मर्फी श्रीलंका के पिछले दौरे पर टेस्ट सीरीज में तीसरे स्पिनर के तौर पर टीम का हिस्सा थे, लेकिन 2025-26 में ऑस्ट्रेलिया को एशिया का दौरा नहीं करना है।
सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट पाने वाले 3 नए खिलाड़ियों में से सैम कॉन्स्टस फिलहाल टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में मेलबर्न और सिडनी में 2 टेस्ट खेले थे। वहीं, मैट कुन्हेमन को श्रीलंका दौरे पर मिली सफलता का फायदा मिला है।
इन खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट बरकरार इंजरी से जूझते रहने के बावजूद लांस मॉरिस और झाई रिचर्ड्सन का सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट बरकरार है। रिचर्ड्सन फिलहाल रिहैब कर रहे हैं, क्योंकि उनके कंधे की तीसरी सर्जरी हुई है। जेवियर बार्टलेट को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में नहीं चुना गया था, लेकिन वह सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं।
2025-26 सीजन में ऑस्ट्रेलिया का प्लान 2025-26 सीजन में ऑस्ट्रेलिया 19 बाइलेटरल T20 मुकाबले खेलेगा, साथ ही अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लेगा। T20 सीरीज के अलावा, इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया 9 वनडे और 7 टेस्ट मैच भी खेलेगा। यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए अपने कॉन्ट्रेक्ट को अपग्रेड करने का एक शानदार मौका होगा।
ऑस्ट्रेलिया के वो खिलाड़ी, जिन्हें मिला सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट स्कॉट बोलैंड, जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, पैट कमिन्स, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, जोश इंग्लिस, सैम कॉन्स्टस, मैट कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, लांस मॉरिस, झाई रिचर्ड्सन, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेब्स्टर, एडम जैम्पा।