NBCC India को मिला 55 करोड़ का प्रोजेक्ट, BEL के साथ नई साझेदारी; जानें 16 जनवरी को शेयर बाजार में NBCC के संभावित रुझान और अपडेट।
भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 16 जनवरी को सरकारी कंपनी NBCC (India) Limited से जुड़ी ताज़ा जानकारी निवेशकों का ध्यान खींच सकती है। कंपनी को Indian Overseas Bank (IOB) से करीब 55.02 करोड़ रुपये का नया प्रोजेक्ट मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत NBCC रायपुर में बैंक के नए रीजनल ऑफिस के निर्माण और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेगी।
NBCC का नया प्रोजेक्ट
कंपनी इस प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की भूमिका निभाएगी। इसमें ऑफिस की प्लानिंग, डिजाइन, निर्माण की निगरानी और प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद बिल्डिंग को सौंपने तक की प्रक्रिया शामिल है। फिलहाल प्रोजेक्ट की समयसीमा का विवरण नहीं आया है।
also read: Gold Price Today: वैश्विक तनाव के बीच सोने में फिर तेजी,…
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ साझेदारी
इसके अलावा, NBCC की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी HSCC (India) Limited ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ एक एमओयू साइन किया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग और संबंधित सेवाओं में सहयोग करेंगी। इसका उद्देश्य लंबी अवधि के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है।
शेयर बाजार पर असर
बीएसई पर बुधवार, 14 जनवरी को NBCC के शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। दिन की समाप्ति पर शेयर 105.20 रुपये पर बंद हुए, जो 0.10 रुपये (0.09%) कम था। इस दौरान शेयर ने इंट्राडे हाई 106.60 रुपये और 52 सप्ताह का हाई 130.60 रुपये तथा लो 70.82 रुपये दर्ज किया। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 28,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
विशेषज्ञों का मानना है कि नए प्रोजेक्ट और BEL के साथ साझेदारी के चलते शुक्रवार को NBCC के शेयर में निवेशकों की रुचि बढ़ सकती है।