Tuesday, September 1, 2026

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हो रही है जोरदार वापसी,जानिए इस हफ्ते OTT पर क्या खास आने वाला है?

by editor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हो रही है जोरदार वापसी,जानिए इस हफ्ते OTT पर क्या खास आने वाला है?

एक तरफ जहां बॉलीवुड और साउथ की फिल्में तेजी से रिलीज हो रही हैं, वहीं OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी कंटेंट की बाढ़ नजर आ रही है। हर हफ्ते OTT पर कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, और इस हफ्ते भी कई नए शो और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं।

अब वक्त पूरी तरह बदल चुका है। पहले जब कोई फिल्म रिलीज होती थी, तो उसे देखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। लेकिन अब सब कुछ पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। अब बस यह जानना ज़रूरी है कि कौन सी फिल्म या वेब सीरीज़ कब और कहां रिलीज हो रही है, उसके बाद आप उसे घर बैठे ही आराम से देख सकते हैं। इस हफ्ते तो फैंस के पसंदीदा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी वापसी कर रहे हैं। वह पहले ही दशरथ मांझी और बालासाहेब ठाकरे जैसे किरदार निभा चुके हैं और अब एक और बायोपिक में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि 28 अप्रैल 2025 से 4 मई 2025 के बीच OTT पर क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

भारत के सबसे बेहतरीन कलाकारों में शुमार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने करियर में कई दमदार फिल्में दी हैं। उनकी एक मजबूत फैन फॉलोइंग है, जो हमेशा उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार करती है। अब इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि उनकी नई फिल्म ‘कोस्टाओ’ जल्द ही रिलीज होने जा रही है।  इसमें नवाजुद्दीन गोवा के कस्टम अधिकारी कोस्टाओ फर्नांडिस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ किशोर कुमार हुली, प्रिया बापट और हुसैन दलाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

‘कुल: द लिगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ एक वेब सीरीज है, जो जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म जियो प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। यह सीरीज 2 मई 2025 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि इसमें एक रॉयल फैमिली की कहानी को दिखाया गया है। सीरीज में निम्रित कौर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि अमोल पराशर और रिद्धि डोगरा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। यह एक क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन साहिर राजा ने किया है और इसका निर्माण एकता कपूर और शोभा कपूर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया गया है।

‘ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे – लव किल्स’ एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें तिगमांशु धुलिया अभिनय करते नजर आएंगे। तिगमांशु पहले ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं और कई हिट फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। यह सीरीज 2 मई 2025 से सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है