अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर तोड़ा चुप्पी का पर्दा

by ekta
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर तोड़ा चुप्पी का पर्दा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और नफरत के अनुभव के बारे में खुलकर बताया। जानें कैसे वह अपनी पर्सनल लाइफ को बचाकर अपने सामाजिक और डेवलपमेंट-फोकस्ड काम पर ध्यान देती हैं।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने वरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ऑनलाइन नफरत और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन वह इसे गंभीरता से नहीं लेतीं।

नव्या नवेली नंदा ने कहा, “मैं सोशल मीडिया पर जो देखती हूं उससे प्रभावित नहीं होती। मैंने काफी हेट झेली है, लेकिन मैं खुद को इससे अलग रखती हूं। एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैंने सोशल मीडिया का हिस्सा बनने का चुनाव किया है, और इसका जिम्मा भी मुझे लेना होता है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)

नव्या सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ शेयर नहीं करतीं

नव्या नवेली नंदा ने आगे कहा, “मैं जो काम कर रही हूं, वह डिवेलपमेंट और नॉन-प्रॉफिट से जुड़ा है। यह लोगों के लिए है। इसलिए लोग मेरे काम के बारे में जो भी कहें, मुझे सुनना पड़ता है। मैं कोशिश करती हूं कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपने काम के लिए करूं और अपनी पर्सनल चीजें शेयर न करूं।”

also read: युविका चौधरी के गुस्से पर प्रिंस नरूला का खास अंदाज, खुद बताया रिश्ता निभाने का तरीका

नव्या ने यह भी बताया कि लोग उन्हें एक्सट्रोवर्ट समझते हैं क्योंकि वह इंटरव्यूज में बहुत बातें करती हैं। लेकिन सच तो यह है कि वह एक शर्मीली और इंट्रोवर्ट लड़की हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा और उनका इंटरेस्ट हमेशा सामाजिक और डेवलपमेंट-फोकस्ड काम में रहा।

नव्या की यह सोच और सोशल मीडिया पर उनकी समझदारी उन्हें स्टार किड्स की भीड़ में अलग बनाती है।

You may also like

एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज