Bigg Boss 19 में ‘बबीता जी’ के रूप में मुनमुन दत्ता की एंट्री हो सकती है। उन्हें इस मशहूर शो में शामिल होने का ऑफर मिला है और वे जल्द ही सलमान खान के शो में दिख सकती हैं।

Bigg Boss 19 में ‘बबीता जी’ के रूप में मुनमुन दत्ता की एंट्री हो सकती है। उन्हें इस मशहूर शो में शामिल होने का ऑफर मिला है और वे जल्द ही सलमान खान के शो में दिख सकती हैं।

इस बार ‘Bigg Boss 19’ में ‘बबीता जी’ यानी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के शामिल होने की संभावना है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से हर घर में अपनी पहचान बना चुकी मुनमुन को पहले भी कई बार इस शो का ऑफर मिला है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जुलाई में शुरू होने वाले इस सीजन में वह जबरदस्त धमाल करती नजर आएंगी।

सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 19वें सीजन की वापसी की घोषणा के बाद से इस शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि कलर्स टीवी पर यह शो जल्द शुरू हो सकता है। इसी बीच, संभावित कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर अफवाहें भी उड़ने लगी हैं। अब खबरें हैं कि लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता भी इस बार बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं।

Bigg Boss 19 के मेकर्स इस बार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बजाय सिर्फ एक्टर्स को मौका देना चाहते हैं। इसलिए वे टीवी और फिल्मों के उन कलाकारों से संपर्क कर रहे हैं जो बेहतरीन कंटेंट दे सकें। इस बार भी बिग बॉस की टीम ने मुनमुन दत्ता से बातचीत की है, लेकिन अब तक उन्होंने इस शो में हिस्सा लेने के लिए हां नहीं कही है।

कई बार मिल चुका है बिग बॉस का ऑफर
पिछले दस सालों से मुनमुन दत्ता को ‘बिग बॉस’ में शामिल होने के लिए कई बार ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने ज्यादातर बार इस शो में आने से मना कर दिया। अब इस बार वह शो का हिस्सा बनती हैं या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, इस खबर ने सोशल मीडिया पर उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह और चर्चा छेड़ दी है।

विवादों से भी जुड़ा रहा है ‘बबीता जी’ का नाम
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाकर मुनमुन दत्ता घर-घर में पहचान बना चुकी हैं, लेकिन उनका नाम कुछ विवादों से भी जुड़ा रहा है। उनकी निजी जिंदगी में को-स्टार राज अनादकट के साथ उम्र में 10 साल के फर्क के बावजूद उनके रिश्ते और गुपचुप सगाई की खबरें भी सुर्खियां बन चुकी हैं।

‘बिग बॉस 19’ में कौन-कौन हो सकते हैं शामिल?
फिलहाल ‘बिग बॉस 19’ के संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में डेजी शाह, ‘बालिका वधू’ फेम शशांक व्यास, शरद मल्होत्रा, टीवी के लोकप्रिय जोड़ी राम और गौतमी कपूर, खुशी दुबे और मून बनर्जी जैसे नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।  होस्ट सलमान खान जून के अंत तक ‘बिग बॉस 19’ के प्रोमो की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इसका मतलब है कि कलर्स टीवी पर यह शो जुलाई में ऑन-एयर हो जाएगा, जिसके बाद फैंस घर के अंदर होने वाले ड्रामे का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

Related posts

ऐश्वर्या सखूजा ने खोला दिल का राज़: नच बलिए 7 में पति के साथ झगड़े और तलाक का डर

“शरारत” हिट: आयशा खान को अक्षय कुमार के साथ बड़े प्रोजेक्ट का मौका

संगमरमर ट्रेलर रिलीज: प्यार और परिवार के बीच संघर्ष: सूरज बड़जात्या की वेब सीरीज ‘संगमरमर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज