Motorola ने Motorola Edge 60 का टीजर पेश किया है।
Motorola ने Motorola Edge 60 का टीजर जारी किया है। फोटो में फोन का पंच होल डिस्प्ले साफ दिखाई दे रहा है, साथ ही टेक्स्ट में ‘A Camera As Usual’ और ‘Coming Soon’ लिखा है। हालांकि फोन का नाम अभी आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं हुआ है, लेकिन डिजाइन और समय से पता चलता है कि यह स्टैंडर्ड Edge 60 मॉडल ही होगा। नीचे हम Motorola Edge 60 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत सहित सारी जानकारी विस्तार से दे रहे हैं।
Motorola Edge 60 जल्द ही लॉन्च होगा
फिलहाल Amazon या Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसका प्रोडक्ट पेज लाइव नहीं हुआ है। लॉन्च के बाद यह फोन भारतीय मार्केट में Edge 60 Pro, Edge 60 Fusion और Edge 60 Stylus के साथ उपलब्ध होगा। जल्द ही इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा होने की उम्मीद है।
Motorola Edge 60 के स्पेसिफिकेशंस
ग्लोबल वर्जन में इस फोन में 10-बिट कलर डेप्थ के साथ 6.7 इंच की pOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा है। यह पैनटोन वैलिडेटेड डिस्प्ले कलर और स्किन टोन एक्यूरेसी के लिए है। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी मौजूद है।
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा, और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जो 3x ऑप्टिकल जूम और 30x सुपर जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है।
Edge 60 में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षा है, साथ ही MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। फोन लेदर और कैनवस टेक्सचर्ड फिनिश के साथ पैनटोन जिब्राल्टर सी और शैमरॉक कलर ऑप्शन में आता है।
बैटरी के मामले में रीजन के हिसाब से दो वर्जन हैं। एक वर्जन में 5200mAh की बैटरी है जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और 8 मिनट में 12 घंटे तक का उपयोग संभव बनाती है। दूसरे वर्जन में 5500mAh की बैटरी है, जो 9 मिनट के चार्ज में 12 घंटे का उपयोग दे सकती है।