Sunday, May 10, 2026

Mohammed Siraj को सख्त सजा मिली है, उन्होंने Ben Duckett से किया टकराव

by editor
images - 2025

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Mohammed Siraj को लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज़ बेन डकेट से टकराना महंगा पड़ गया है। उन्हें आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिसके चलते उनकी मैच फीस में 15 प्रतिशत की कटौती की गई है।

घटना चौथे दिन की है जब सिराज ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में डकेट को आउट करने के बाद जश्न के दौरान उन्हें टक्कर मार दी थी। यह बर्ताव ICC की धारा 2.5 के तहत अनुचित माना गया। इसके अलावा, सिराज के खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया, जिससे उनके कुल डिमेरिट अंक अब दो हो गए हैं – बीते 24 महीनों में यह उनकी दूसरी गलती मानी गई है।

लॉर्ड्स टेस्ट में सिराज का प्रदर्शन:

सिराज ने टेस्ट में कुल 4 विकेट झटके – पहली पारी में 85 रन देकर 2 और दूसरी पारी में 31 रन देकर 2 विकेट।
मैच रोमांचक मोड़ पर है – इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने भी बराबरी करते हुए 387 रन बनाए।
इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 पर सिमटी, जिससे भारत को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य मिला।
दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट खोकर 58 रन बना लिए हैं, और अब भी 135 रन की जरूरत है।

Mohammed Siraj के आक्रामक जश्न ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया, लेकिन उनके गेंदबाज़ी प्रदर्शन ने भारत की जीत की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट