Monday, September 21, 2026

Minister of Education: घुमन्तू, अर्द्धघुमन्तू, विमुक्त जातियों के परिवारों के साथ किया संवाद

by editor
शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग मंत्री श्री मदन दिलावर

शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार घुमन्तू, अर्द्धघुमन्तू, विमुक्त जातियों के विकास के लिये कृत-संकल्पित हैं। शिक्षा मंत्री श्री दिलावर रविवार को श्रीगंगानगर जिला स्थित एसडी बिहाणी ऑडिटोरियम में घुमन्तू, अर्द्धघुमन्तू, विमुक्त जातियों के परिवारों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र घुमन्तू परिवार को आवास मिले, इसके लिये उन्हें भूमि का पट्टा देने की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है। ये जातियां स्थायी रूप से निवास करें, इसके लिये भूखण्ड व आवास की व्यवस्था की जायेगी। इन परिवारों के बच्चों को शिक्षा मिले, इसके लिये छात्रावास भी प्रारम्भ किया गया है।
संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लुहार, मदारी, सांसी सहित घुमन्तू, अर्द्धघुमन्तू, व विमुक्त जातियों के परिवारों के सदस्यों ने उनके जीवन में आने वाली कठिनाईयों के बारे में बताया तथा सरकार द्वारा जो 10-10 हजार रूपये की स्वनिधि योजना में आर्थिक मदद दी गई है, उसका भी आभार व्यक्त किया।
संवाद कार्यक्रम में सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़, श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक सहित गणमान्य नागरिक व घुमन्तू, अर्द्धघुमन्तू, विमुक्त जातियों के परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

You may also like

‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’