मेलबर्न टेस्ट: जोश टंग की तूफानी गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमटी

by Neha
मेलबर्न टेस्ट: जोश टंग की तूफानी गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमटी

मेलबर्न टेस्ट में जोश टंग की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमटी। इंग्लैंड को जीत का मौका।

एशेज सीरीज 2025–26 के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने अपनी घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। मेलबर्न में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में सिर्फ 152 रन पर ढेर हो गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं पाई।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी हुई फेल

पिछले मैच में शतक लगाने वाले हैड और कैरी इस टेस्ट में फ्लॉप रहे, वहीं स्टीव स्मिथ की वापसी भी टीम के लिए उम्मीद नहीं बन सकी, वे महज 9 रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया की पारी में माइकल नेसर ने 35 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला, वहीं ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड 10, उस्मान ख्वाजा 29, एलेक्स कैरी 20 और कैमरन ग्रीन 17 रन बनाए।

also read: विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26: विराट कोहली का बल्ला फिर गरजा,…

जोश टंग की घातक गेंदबाजी

इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल रहे। उन्होंने 11.2 ओवर में 45 रन देकर 5 विकेट लिए। टंग ने जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, माइकल नेसर और स्कॉट बोलैंड को आउट किया। इसके अलावा, गस एटकिंसन ने 14 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए, जिसमें हेड और ख्वाजा शामिल थे। कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड को जीत का मौका

सीरीज में शुरुआती तीन टेस्ट हारने के बाद इंग्लैंड के पास इस टेस्ट में जीत का मौका है। अगर इंग्लैंड पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाने में सफल होती है, तो दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबाव बनाया जा सकता है।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान