मासिक दुर्गाष्टमी 2026: संकट, कर्ज और पारिवारिक क्लेश दूर करने के लिए जानें मासिक दुर्गा अष्टमी पर किए जाने वाले उपाय, पूजा विधि और मंत्र।
मासिक दुर्गाष्टमी 2026: मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मासिक दुर्गा अष्टमी रहेगी। यह दिन माँ दुर्गा की पूजा और उपासना के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन किए गए उपायों और व्रत से मानसिक तनाव, पारिवारिक क्लेश, कर्ज और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है।
मासिक दुर्गाष्टमी का महत्व
मासिक दुर्गाष्टमी हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। यह दिन देवी शक्ति के जागरण का प्रतीक माना जाता है। भक्त इस दिन पूजा, मंत्रजाप, स्त्रोत पाठ, व्रत और विशेष उपाय करके माता दुर्गा की कृपा प्राप्त करते हैं। माना जाता है कि इस दिन की गई साधना से जीवन में चल रही परेशानियों और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभावों से मुक्ति मिलती है।
मासिक दुर्गाष्टमी पर किए जाने वाले उपाय
1. पारिवारिक समस्याओं के लिए उपाय: यदि परिवार में वाद-विवाद, कलह या क्लेश है, तो दुर्गाष्टमी पर माता रानी को लाल चुनरी अर्पित करें। साथ ही यह मंत्र 11 बार जप करें: “सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शरण्य त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।”
2. कर्ज मुक्ति उपाय: कर्ज या आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूजा के दौरान पांच सफेद कौड़ी को लाल कपड़े में लपेटकर देवी को अर्पित करें। पूजा के बाद इसे धन रखने वाली जगह पर रख दें।
3. व्यापार में लाभ के लिए उपाय: यदि व्यापार में रुकावट या नुकसान है, तो मासिक दुर्गाष्टमी पर स्नानादि के बाद विधि-विधान से पूजा करें। एक एकाक्षी नारियल लेकर उसे 7 बार कलावे से लपेटकर देवी को अर्पित करें। इसके बाद हाथ जोड़कर अपने व्यवसाय या करियर की कामना करें।