महिंद्रा XEV 9S भारत में लॉन्च: 679 किलोमीटर की रेंज, 202 kmph टॉप-स्पीड और 19.95 लाख रुपये से शुरू कीमत के साथ नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार। जानें फीचर्स, बैटरी विकल्प और बुकिंग डिटेल।
महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9S को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम 7-सीटर EV सिंगल चार्ज में 679 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है और इसमें 202 kmph की टॉप-स्पीड है। महिंद्रा की इस नई इलेक्ट्रिक कार के साथ कंपनी ने अपने EV पोर्टफोलियो में 3-रो मॉडल को शामिल किया है।
महिंद्रा XEV 9S की कीमत और बुकिंग
महिंद्रा XEV 9S की एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपये से शुरू होकर 29.45 लाख रुपये तक जाती है। इस कार की बुकिंग 14 जनवरी, 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 23 जनवरी, 2026 से शुरू की जाएगी।
Meet XEV 9S, The Big New Electric. The first true 7-Seater SUV that finally gives India ‘Space for Everything’.#XEV9S #TheBigNewElectric #MahindraElectricOriginSUVs pic.twitter.com/MplGuBkVoj
— Mahindra Electric Origin SUVs (@mahindraesuvs) November 27, 2025
बैटरी विकल्प और रेंज
XEV 9S में तीन LFP बैटरी पैक ऑप्शन उपलब्ध हैं:
-
59 kWh बैटरी: लगभग 521 किलोमीटर रेंज
-
70 kWh बैटरी: लगभग 600 किलोमीटर रेंज
-
79 kWh बैटरी: लगभग 679 किलोमीटर रेंज
यह कार चार ड्राइव मोड्स और पाँच रीजेनरेटिव ब्रेकिंग लेवल के साथ आती है। मोटर पावर 210 kW और टॉर्क 380 Nm है। महिंद्रा का दावा है कि XEV 9S केवल 7 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।
also read: जियो ने यूजर्स को साइबर फ्रॉड से बचाव का अलर्ट, ऐसे करें…
डिजाइन और स्पेस
XEV 9S INGLO आर्किटेक्चर पर बेस्ड है, जिसमें फ्लैट फ्लोर ले-आउट दिया गया है। इसकी वजह से तीनों रो में बेहतर लेगरूम मिलता है। “S” वेरिएंट का फोकस स्पेस और लग्ज़ीरियर सीटिंग पर है।
सुरक्षा और तकनीक
महिंद्रा XEV 9S में लेवल 2 ADAS सिस्टम और 7 एयरबैग्स दिए गए हैं। ADAS में 5 रडार और एक विज़न कैमरा शामिल है।
महिंद्रा की इस नई EV ने भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है, जिसमें लंबी रेंज, हाई पावर और प्रीमियम स्पेस को प्राथमिकता दी गई है।