दूसरों के घर बर्तन मांजने वाली मां के बेटे ने SA20 में इतिहास रच दिया, लुंगी एनगिडी बने हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज

by Neha
दूसरों के घर बर्तन मांजने वाली मां के बेटे ने SA20 में इतिहास रच दिया, लुंगी एनगिडी बने हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज

लुंगी एनगिडी ने SA20 टी20 लीग में इतिहास रचते हुए हैट्रिक ली! दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने पहली बार इस लीग में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया। पढ़ें उनके संघर्ष और आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने की पूरी कहानी।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने SA20 टी20 लीग में इतिहास रच दिया है। डरबन सुपर जायंट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेले गए 16वें मैच में एनगिडी ने पहली बार SA20 लीग में हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बनाया।

एनगिडी का संघर्ष और परिवार की कहानी

लुंगी एनगिडी का बचपन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उनकी मां दूसरों के घर बर्तन मांजकर परिवार का पेट पालती थीं, जबकि उनके पिता एक स्कूल में रखरखाव का काम करते थे। क्रिकेट में कदम रखने का सपना रखने वाले लुंगी के पास बैट खरीदने तक के साधन नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने बल्लेबाजी का रास्ता छोड़कर तेज गेंदबाजी को अपनाया।

SA20 में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रदर्शन

एनगिडी ने प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए डर्बन सुपर जायंट्स के खिलाफ 18वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर हैट्रिक ली। उन्होंने पहले डेविड विजे, फिर सुनील नरेन और अंत में गेराल्ड कोएट्ज़ी को पवेलियन भेजा। इस प्रदर्शन के साथ लुंगी SA20 लीग के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

also read: T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका: तिलक वर्मा…

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ दिखेंगे

लुंगी एनगिडी अब आईपीएल 2026 में भी खेलते नजर आएंगे। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए मिनी ऑक्शन में बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये पर नीलामी में हिस्सा लिया। इस सीजन उनके प्रदर्शन पर फैंस की निगाहें टिकी होंगी।

लुंगी एनगिडी की यह उपलब्धि न केवल उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि उनके संघर्ष और मेहनत की कहानी को भी उजागर करती है।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”