संजय लीला भंसाली कब रिलीज करेंगे ‘Love & War’ का फर्स्ट लुक? फिल्म को लेकर आया नया अपडेट

संजय लीला भंसाली कब रिलीज करेंगे 'Love & War' का फर्स्ट लुक? फिल्म को लेकर आया नया अपडेट

संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Love & War’ का फर्स्ट लुक 2026 की शुरुआत में रिलीज होगा। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में।

बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘Love & War’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली है। फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।

फिल्म की कहानी और कास्ट

‘Love & War’ एक वॉर-आधारित रोमांटिक फिल्म है, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शुरुआत मार्च 2026 में होने वाली थी, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे पोस्टपोन कर दिया गया है।

कब आएगा फर्स्ट लुक

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली 2026 की शुरुआत में फिल्म का फर्स्ट लुक या टीजर रिलीज करेंगे। यह टीजर फिल्म की दुनिया और मूड को दर्शकों के सामने पेश करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की नई रिलीज डेट भी इसी अवसर पर अनाउंस की जा सकती है। फिल्ममेकर फिलहाल टीजर को एडिट और फाइनल करने में व्यस्त हैं।

also read: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ की स्क्रीनिंग पर देओल…

शूटिंग कब होगी खत्म

‘Love & War’ की शूटिंग मई 2026 तक पूरी होने की संभावना है। इसके बाद फिल्म की रिलीज़ अगस्त या सितंबर 2026 में हो सकती है। फिल्म के डिले होने से बजट में भी बढ़ोतरी हुई है और एक्टर्स के शेड्यूल में भी बदलाव हुआ है।

फैंस में उत्सुकता

हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की रेट्रो लुक फोटोज सामने आई थीं, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया। अब सभी को विक्की कौशल के लुक का इंतजार है। फिल्म ग्रैंड लेवल पर बनाई जा रही है और इसे लेकर फैंस की उम्मीदें काफी ऊँची हैं।

Related posts

द 50: रिद्धिमा पंडित और कृष्णा श्रॉफ के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा, फैंस में छिड़ी नेपोटिज्म बहस

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया स्टे? मेकर्स को बड़ा झटका