प्यार की उम्मीद छोड़ दें, क्योंकि यहां मिलेगा सिर्फ धोखा ,Karan Johar का शो पूरी तरह अलग है।

प्यार की उम्मीद छोड़ दें, क्योंकि यहां मिलेगा सिर्फ धोखा ,Karan Johar का शो पूरी तरह अलग है।

प्रसिद्ध फिल्ममेकर Karan Johar जल्द ही अपने नए रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के साथ सामने आने वाले हैं। हाल ही में शो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करण जौहर ने कहा कि हम ऐसी इंडस्ट्री में रहते हैं जहां भरोसा बहुत कम होता है और धोखा आम बात है। ‘द ट्रेटर्स’ भी इसी थीम पर आधारित एक शो है।

फिल्म इंडस्ट्री के बाद अब Karan Johar रियलिटी शो की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं। उनका सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा शो ‘द ट्रेटर्स’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगा। इस शो में 22 कंटेस्टेंट शामिल होंगे, जो दो टीमों में बंटेंगे। कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। ‘द ट्रेटर्स’ 12 जून से स्ट्रीम होगा और बताया जा रहा है कि यह बाकी सभी शो से काफी अलग होगा।

हाल ही में शो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करण जौहर ने इस शो के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यह शो बाकी सभी रियलिटी शो से पूरी तरह अलग है। Karan Johar ने बताया कि इस शो का फॉर्मेट डच शो से प्रेरित है, जिसे देखकर दर्शक पूरी तरह उसमें डूब जाएंगे। जब शो की घोषणा हुई तो कई लोगों ने इसे बिग बॉस जैसा समझा, लेकिन करण ने बिना किसी का नाम लिए यह स्पष्ट किया कि ‘द ट्रेटर्स’ बाकी सभी शो से बिल्कुल अलग है।

बाकी शो से अलग है ये
Karan Johar ने शो के बारे में बताते हुए कहा कि यह किसी भी प्लेटफॉर्म के शो से बिल्कुल अलग है। इसमें दर्शक और कंटेस्टेंट दोनों को असली और सच्चा अनुभव मिलेगा। कई शो ऐसे होते हैं जिनमें हम बिना सोचे-समझे हंसते या रोते हैं, लेकिन इस शो में जो भी भावनाएं होंगी, वे कंटेस्टेंट के साथ-साथ ऑडियंस भी महसूस कर पाएंगे। यह बाकी सभी रियलिटी शो से बिल्कुल अलग है और मुझे लगा कि यह ऐसा कुछ है जो मैंने पहले कभी नहीं किया। इस शो में किसी को भी खुद को दिखावा करना नहीं पड़ता।

शो में 22 कंटेस्टेंट शामिल
‘द ट्रेटर्स’ में कुल 22 लोग हिस्सा लेंगे, जो दो टीमों में बंटेंगे—एक होगी ‘फेथफुल’ यानी ईमानदार लोग और दूसरी ‘ट्रेटर’ यानी धोखेबाजों की टीम। ट्रेटर टीम के सदस्य छुपकर फेथफुल लोगों को गेम से बाहर करने की कोशिश करेंगे, जबकि फेथफुल का काम होगा ट्रेटर को पहचानकर उन्हें गेम से एलिमिनेट करना। शो के होस्ट बनने के बारे में करण ने बताया कि निखिल मधोक, जो Prime Video India के Head of Originals हैं, मेरे घर आए और कहा कि एक शो है ‘द ट्रेटर्स’ और वे चाहते हैं कि मैं इसे होस्ट करूं। मैंने कहा, ‘मेरे अलावा और कौन करेगा?’ इसके बाद मैंने इस शो के यूके और यूएस वर्जन देखे, जो बहुत शानदार थे।

Related posts

Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान ICU में, आमिर खान ने दी हेल्थ अपडेट

‘भूत बंगला’ का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ हुआ रिलीज, अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद लौटी

उर्वशी रौतेला ने मनाया 32वां जन्मदिन, काटा 16 करोड़ रुपये का डायमंड‑स्टड केक