अक्सर आईपीएल के मैचों में ऐसा होता है जब कोई बल्लेबाज अपनी तूफानी पारी या गेंदबाज एक-दो ओवर के प्रभावशाली स्पैल से मैच का रुख बदल देता है। RCB बनाम राजस्थान के मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन एक खिलाड़ी था, जिसकी समझदारी ने बेंगलुरु की जीत की राह खोली।
RCB ,रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में आखिरकार वह काम कर दिखाया, जिसकी उसे सबसे ज्यादा जरूरत थी। इस सीजन में बेंगलुरु हर मैच बाहर जीत रही थी, लेकिन चौथी कोशिश में उन्हें अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत हासिल हुई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस जीत में बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक लगाया और फिर दिग्गज पेसर जॉश हेजलवुड ने 19वें ओवर में टीम को वापसी दिलाई। हालांकि, असल में मैच का रुख जितेश शर्मा के एक फैसले ने पलटा, जिसने बेंगलुरु को जीत की राह दिखा दी।