KBC 17 का फिनाले: अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल, दी दिल को छू लेने वाली स्पीच

KBC 17 का फिनाले: अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल, दी दिल को छू लेने वाली स्पीच

KBC 17 के फिनाले में अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल, दी दिल को छू लेने वाली स्पीच और 30 मिनट का म्यूजिकल परफॉर्मेंस।

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 17 (KBC 17) अपने फिनाले के कगार पर है। आखिरी एपिसोड में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन को भावुक होते देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के लिए दिल की बातें साझा कीं और एक शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी दी।

बिग बी ने अपनी स्पीच में कहा, “अपनी लाइफ के वन थर्ड हिस्से को मैंने इस शो को दिया है। जब भी मैंने कहा कि मैं आ रहा हूं, इस शो ने खुले दिल से मुझे वेलकम किया। जब मैं हंसता हूं, आप हंसते हो मेरे साथ। और जब मेरी आंखों में आंसू आते हैं, आप भी भावुक हो जाते हैं। आप लोग मेरी जर्नी का हिस्सा रहे हैं शुरू से अंत तक।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sonytvofficial

कीकू शारदा ने बढ़ाई एपिसोड की धमाकेदार कॉमेडी

फिनाले एपिसोड (KBC 17) में कीकू शारदा भी नजर आए और अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया। इस एपिसोड ने मनोरंजन के साथ ही भावनात्मक पलों का भी भरपूर अनुभव दिया।

also read: बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल ने किया खुलासा: 150 बॉडीगार्ड…

अमिताभ बच्चन का म्यूजिकल धमाका

स्पीच के बाद अमिताभ बच्चन ने 30 मिनट तक लगातार म्यूजिकल परफॉर्मेंस दी। उन्होंने लोकप्रिय गाने जैसे रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा, चलत मुसाफिर, मेरे अंगने में गाकर इतिहास रचा। मेकर्स के अनुसार, इतनी लंबी लाइव परफॉर्मेंस KBC के इतिहास में पहली बार हुई।

बिग बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अब अमिताभ बच्चन ‘सेक्शन 84’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। सेक्शन 84 में उनके साथ अभिषेक बनर्जी और निमृत कौर हैं, जबकि कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में वे प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Related posts

ऐश्वर्या सखूजा ने खोला दिल का राज़: नच बलिए 7 में पति के साथ झगड़े और तलाक का डर

“शरारत” हिट: आयशा खान को अक्षय कुमार के साथ बड़े प्रोजेक्ट का मौका

संगमरमर ट्रेलर रिलीज: प्यार और परिवार के बीच संघर्ष: सूरज बड़जात्या की वेब सीरीज ‘संगमरमर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज