Sunday, May 10, 2026

KBC 17: अमिताभ बच्चन का मशहूर शो आज से होगा शुरू, जानें कब, कहां और किस तरह देख सकते हैं

by editor
KBC 17: अमिताभ बच्चन का मशहूर शो आज से होगा शुरू, जानें कब, कहां और किस तरह देख सकते हैं

KBC 17 : अमिताभ बच्चन का ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ सिर्फ एक क्विज शो नहीं, बल्कि सपनों को साकार करने का मंच है, जो साल 2000 से अब तक दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है। 25 साल के इस सफर में शो की लोकप्रियता बरकरार है।

KBC 17 की भव्य वापसी
सोनी टीवी का चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) का 17वां सीजन आज, 11 अगस्त से शुरू हो रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर होस्ट के रूप में अपने सवालों और चुटीली बातों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शो को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

कब और कहां देखें
‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का प्रीमियर आज रात 9 बजे सोनी टीवी पर होगा। टीवी के अलावा इसे सोनी लिव और ओटीटी प्ले प्रीमियम जैसे प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है। दर्शक अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप या टीवी पर कभी भी इसका आनंद ले सकते हैं, हालांकि ओटीटी पर देखने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट