कर्तव्य पथ पर गूंजे ‘धन्यवाद मोदीजी’ के नारे, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई

by Neha
कर्तव्य पथ पर गूंजे ‘धन्यवाद मोदीजी’ के नारे, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्रिमंडल ने कर्तव्य पथ पर रक्तदान शिविर और सेवा संकल्प वॉक का आयोजन किया। ‘धन्यवाद मोदीजी’ के नारे गूंजे, दिल्ली में 75 योजनाओं का सेवा पखवाड़ा शुरू।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित रक्तदान शिविर और सेवा संकल्प वॉक में सक्रिय भागीदारी की। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “आज हमने कर्तव्य पथ पर सेवा संकल्प वॉक का आयोजन किया। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की जनता को कई विकास परियोजनाएं समर्पित की हैं। वे दिल्ली की जीवनरेखा हैं। हम दिल्ली की ढाई करोड़ जनता की ओर से पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर धन्यवाद देते हैं। आगामी 15 दिनों तक यहां सेवा पखवाड़ा चलेगा, जिसमें 75 योजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद रक्तदान किया और कहा, “हमारे रक्त की हर बूंद देश के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री मोदी के सेवा संदेश का पालन करते हुए मैंने रक्तदान किया।”

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह और कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा ने भी इस अवसर पर रक्तदान किया और पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने कर्तव्य पथ पर रक्तदान शिविर और पदयात्रा का आयोजन किया है। पदयात्रा के दौरान ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद’ और ‘धन्यवाद मोदीजी’ के नारे गुंजायमान रहे।

also read: दिल्ली में 17 नई योजनाओं का भव्य लोकार्पण, हर महीने ₹6000 सहायता और 101 आयुष्मान आरोग्य मंदिर जनता के लिए

सीएम रेखा गुप्ता ने महाराष्ट्र के लोक कलाकारों के साथ नृत्य किया, जबकि मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भांगड़ा पेश किया। इसके अलावा मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और कपिल मिश्रा ने मरघट वाले हनुमान मंदिर तथा गुरुद्वारा बंगला साहिब में पीएम मोदी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की।

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने पीएम मोदी को देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बताया और कहा कि वे दुनिया भर के नेताओं के सम्मान का प्रतीक हैं।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप