Saturday, April 18, 2026

Jasprit Bumrah की पांच बड़ी गलतियां टीम इंडिया पर पड़ी भारी, इंग्लैंड दौरे पर उठाना पड़ा बड़ा खामियाजा।

by editor
Jasprit Bumrah की पांच बड़ी गलतियां टीम इंडिया पर पड़ी भारी, इंग्लैंड दौरे पर उठाना पड़ा बड़ा खामियाजा।

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में Jasprit Bumrah से टीम इंडिया को दमदार शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन नई गेंद से उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। अब तक उन्होंने इस सीरीज में 7 बार नई गेंद से गेंदबाज़ी की, लेकिन 5 बार वो बिना विकेट के ही रह गए।

बुमराह की नई गेंद से नाकामी
तेज Jasprit Bumrah ने इस सीरीज में अब तक नई गेंद से 39 ओवर में 130 रन देकर सिर्फ 4 विकेट लिए हैं। जबकि कुल 12 विकेट उन्होंने चटकाए हैं, जिनमें से अधिकांश पुराने गेंद से आए हैं। नई गेंद से लगातार असफल रहने के चलते विपक्षी बल्लेबाजों ने मजबूत साझेदारियां कीं, जिससे टीम इंडिया को नुकसान झेलना पड़ा।

अब तक का प्रदर्शन
Jasprit Bumrah ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट झटके थे, वहीं लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में भी उन्होंने पारी में पांच विकेट लिए। लेकिन नई गेंद से उनकी धार देखने को नहीं मिली, जिससे शुरुआती ब्रेकथ्रू की कमी टीम को भारी पड़ी।

रिकॉर्ड के करीब बुमराह
बावजूद इसके, Jasprit Bumrah इंग्लैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। उन्होंने अब तक इंग्लैंड में 12 टेस्ट में 49 विकेट चटकाए हैं, और यदि मैनचेस्टर टेस्ट में एक और विकेट लेते हैं, तो वे इंग्लैंड की ज़मीन पर 50 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे। इस आंकड़े में वह इशांत शर्मा (48 विकेट) को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं।

टीम को मैनचेस्टर में बुमराह से उम्मीद
मौजूदा सीरीज की स्थिति को देखते हुए मैनचेस्टर टेस्ट भारत के लिए निर्णायक हो सकता है, और ऐसे में Jasprit Bumrah से एक बार फिर मैच जिताऊ प्रदर्शन की जरूरत है। अगर वो अपनी लय में लौटते हैं, तो न केवल टीम इंडिया को बढ़त दिला सकते हैं, बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धि भी अपने नाम कर सकते हैं।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा